{"_id":"5aef57c24f1c1b9f098b88e0","slug":"11525635010-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद न होने पर आढ़तियों ने वेयर हाउस पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद न होने पर आढ़तियों ने वेयर हाउस पर ताला जड़ा
Updated Mon, 07 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा
गत 27 अप्रैल के बाद हैफेड की ओर से अनाज मंडी की गेहूं खरीद न किए जाने और धनाना अनाज मंडी के गेहूं को बवानीखेड़ा वेयर हाउस के गोदाम में रखे जाने पर आढ़तियों ने विरोध जताया। नाराज आढ़तियों ने वेयर हाउस गोदाम पर ताला लगा दिया। वेयर हाउस मैनेजर द्वारा अनाज मंडी में पडे़ 50 प्रतिशत गेहूं खरीद के आश्वासन के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक वेयर हाऊस का ताला खोला दिया और गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई।
आढ़ती मांगे राम सिवाड़ा, सुशील गोयत, राजेन्द्र नंबरदार, राजकुमार शर्मा, सुखबीर भाकर, महेन्द्र गक्खड़, सुभाष कालडा, जोगेन्द्र बेनीवाल, पतराम मितल, बलजीत सिवाडा ने बताया 27 अप्रैल के बाद हैेफेड मैनेजर ने बवानीखेड़ा अनाज मंडी में एक दाना भी गेहूं का नहीं खरीदा है। इसको लेकर वीरवार आढ़ती एसडीएम सतीश कुमार से भी मिले। समाधान ना होता देख हलका विधायक विशंभर वाल्मीकि को भी ज्ञापन दिया।
वेयर हाउस में शनिवार को बवानीखेड़ा में खरीद ना कर धनाना में गेहूं की खरीद का डाली तथा धनाना अनाज मंडी से भरे ट्रक बवानीखेड़ा के वेयर हाउस पहुंचने लगे। जिसको लेकर बवानीखेड़ा के आढ़तियों ने रविवार सुबह ताला वेयर हाउस को ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में इस बार सात लाख कट्टे खरीदे जा चुके है। तथा ढाई लाख कट्टे अभी ओर मौजूद है। हैफेड द्वारा सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को खरीद की जाती है। वहीं दूसरी तरफ वेयर हाउस द्वारा मंगलवार, वीरवार, शनिवार तथा रविवार को खरीद करने के दिन निर्धारित है।