{"_id":"5a7213c54f1c1b88268b7c02","slug":"11517425605-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में अमृत ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग में अमृत ने जीता स्वर्ण पदक
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्सिंग में अमृत ने जीता स्वर्ण पदक, ग्रामीणों ने किया स्वागत
भिवानी। महाराष्ट्र के अकोला में 19 से 24 जनवरी तक आयोजित नेशनल स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गांव मित्ताथल के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा अमृत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी का स्कूल में पहुंचने पर सरपंच निर्मला, सरपंच प्रतिनिधि भीष्म सिवाच, प्रधानाचार्य राकेश जैन और स्टाफ सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
प्रधानाचार्य राकेश जैन ने बताया कि हमें बड़ा गर्व होता है कि ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखते हुए छात्रा अमृत ने यह मुकाम प्राप्त किया है। सरपंच निर्मला देवी ने कहा कि अमृत ने छोटी सी आयु में बड़ा मुकाम प्राप्त किया है। सरपंच प्रतिनिधि भीष्म सिवाच ने खिलाड़ी अमृत को आशीर्वाद दिया। छात्रा अमृत ने अपनी सफलता का श्रेय पिता नरेंद्र, प्रशिक्षक व स्कूल स्टाफ को दिया। इस अवसर पर गांव वासी व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा ।