फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शिक्षा बोर्ड चेयरमैन व सेक्रेटरी के औचक निरीक्षण में चद्दर बिछाकर सोए मिले कर्मचारी

शिक्षा बोर्ड चेयरमैन व सेक्रेटरी के औचक निरीक्षण में चद्दर बिछाकर सोए मिले कर्मचारी

Wed, 25 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड चेयरमैन व सेक्रेटरी के औचक निरीक्षण में चद्दर बिछाकर सोए मिले कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन व सेक्रेटरी मंगलवार को ब्रांचों का औचक निरीक्षण करने निकले तो कर्मचारियों की अजीबो-गरीब कारनामे देखने को मिले। एक ब्रांच में दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चद्दर बिछाकर फर्श पर सोते मिले तो कई व्हाट्एप चलाते पाए गए।
बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह और सेक्रेटरी धीरेंद्र खड़गटा मंगलवार को लंच ब्रेक के बाद विभिन्न ब्रांचों का औचक निरीक्षण करने के लिए निकले। एक ब्रांच में पहुंचे तो दो डॉटा ऑपरेटर मोबाइल पर व्हाट्स एप चलाने में मशगूल थे। दोनों कर्मचारी व्हाट्स एप पर चैटिंग में इस कदर मग्न थे कि दोनों अधिकारियों की एंट्री का ही पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसके बाद अगली ब्रांच पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर चेयरमैन व सेक्रेटरी हैरान रह गए। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फर्श पर चद्दर बिछाकर आराम फरमाते मिले। दोनों अधिकारियों को सामने पाकर कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। एक अन्य ब्रांच में सहायक स्तर का कर्मचारी बीड़ी के कश लगाते हुए पकड़ा गया तो एक कर्मचारी को मोबाइल पर बात करते हुए पाया गया। बीड़ी पी रहे कर्मचारी पर अधिकारियों ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में चेयरमैन व सेक्रेटरी ने स्टोर में रखे सामान का निरीक्षण किया। स्टोर की हालत देख चेयरमैन ने तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए।
---
बीड़ी के कश लगाते पकड़े गए कर्मचारी पर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। बाकी जितने भी कर्मचारियों की लापरवाही पकड़ी गई है, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
- डा. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed