{"_id":"5aa42f714f1c1ba4238b47d6","slug":"111520709489-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक की टीम ने पालुवास के सामुदायिक पुस्तकालय का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक की टीम ने पालुवास के सामुदायिक पुस्तकालय का किया दौरा
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू की टीम ने पालुवास के सामुदायिक पुस्तकालय का किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम ने पालुवास के सामुदायिक पुस्तकालय का दौरा किया। पालुवास ग्राम पंचायत द्वारा संचालित पुस्तकालय की जांच की। सीबीएलयू के सामाजिक कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार ने टीम का नेतृत्व किया। डॉ. निर्मल ने कहा कि यह पुस्तकालय राजा राममोहन राय फाउंडेशन की सहायता प्राप्त कर सकता है साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सुझाव दिया किया कि इसे पंजीकृत करवाकर राजकीय सहायता प्राप्त की जा सकती है। डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले ही सामाजिक कार्य विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम पंचायत ने यह सामुदायिक पुस्तकालय संचालित किया है । सामुदायिक आऊटरीच कार्यक्रम के तहत महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक से टीम ने पुस्तकालय का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों ने सबकी सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के पुस्तकालय का संचालन एक प्रशंसनीय पहल है। सरपंच व ग्रामीणों द्वारा अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट किए। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग से सहायक प्रो. जितेंद्र, गीतिका मल्होत्रा, संदीप, मूलराज, विद्यार्थी व ग्रामीण उपस्थित रहे।