फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शिव कालोनी में सीवरेज व पानी की मांग को लेकर सचिवालय पहुंची महिलाएं

शिव कालोनी में सीवरेज व पानी की मांग को लेकर सचिवालय पहुंची महिलाएं

Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
शिव कालोनी में सीवरेज व पानी की मांग को लेकर सचिवालय पहुंची महिलाएं
कॉलोनी में सड़क, सीवरेज और पानी उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
विज्ञापन

भिवानी। लाजपत नगर स्थित शिव कालोनी में मूलभूत सुविधाएं आज भी लोगों से काफी दूर हैं। कालोनी में रहने वाले लोगों को पीने के पानी, सड़क व पानी की निकासी के लिए सीवरेज जैसी व्यवस्थाओं के न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासी सीवरेज, पानी व सड़क निर्माण के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को शिव नगर में रहने वाले लोग ट्रैक्टर ट्राली से डीसी दफ्तर पहुंचें। डीसी अंशज सिंह से मिलकर कॉलोनी में सीवरेज, पानी और सड़क बनवाने की मांग की। डीसी ने भी जल्द ही कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
सीमा, शांति, बलवीर, मुसकान, सतबीर, धर्मवीर, ओमप्रकाश, धर्मवीर, प्रह्लाद, कविता, सुरेश, अन्नू, मुकेश, सुधीर, प्रमोद, मोहन ने डीसी को बताया कि कॉलोनी में 25 हजार से भी अधिक मकान हैं, फिर भी हमें मूलभूत सुविधाएं प्रशासन की ओर से मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं। हम लोगों को पीने के पानी, सीवरेज की के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में कच्ची सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहले भी अपनी इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन


मैं पिछले तीस साल से कालोनी में रह रही हूं, लेकिन प्रशासन के द्वारा कालोनी में किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। हर बार अधिकारी कार्य करवाने का आश्वासन देते हैं लेकिन आज तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता

कॉलोनी में गलियों के कच्चे होने के कारण बारिश के दिनों में पानी भरा रहता है। लेकिन प्रशासन इन समस्याओं की तरफ आंख उठा कर भी नहीं देख रही है।
कांता देवी

--------
कॉलोनी से लगभग आधा किलोमीटर ही पेयजल पाइप लाइन है। इस लिए प्रतिदिन हमें पानी के लिए जुगाड़ करना पड़ता है। गड्ढों में पानी जमा कर पूरा दिन उसी से कार्य चलाते हैं।

- शकुंतला देवी

जब से कालोनी बसी है तब से लेकर आज तक किसी तरह का कोई विकास देखने को नहीं मिला। आज तक यहां पर सीवरेज लाइन ही नहीं डाली गई। और और कालोनी में केवल एक ही गली पक्की है और बाकी सभी गलियां कच्ची हैं।
शांति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed