फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोहतक व हिसार की महिला मुक्केबाज का जलवा

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोहतक व हिसार की महिला मुक्केबाज का जलवा

Sat, 14 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोहतक व हिसार की महिला मुक्केबाज का जलवा
गुशलन ने ममता को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन

भिवानी। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोहतक और हिसार की मुक्केबाजों का जलवा देखने को मिला। भीम स्टेडियम में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल राउंड के रोमांचक व कांटे के मुकाबले हुए। गर्ल्स अंडर 17 के 48 किलोग्राम भार वर्ग मेें रोहतक की गरिमा ने फतेहाबाद की विनी को और गुरुग्राम की पायल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 51 किलो भार वर्ग में रोहतक की संगीता ने फतेहाबाद की प्रियंका, हिसार की पूनम ने अंबाला की कल्पना को हराया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की सीमा ने चरखी दादरी की विनिता व पानीपत की शिवानी ने जींद की ममता को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
57 किलोभार वर्ग में रोहतक की मनजीत ने झज्जर की सृष्टि और अंबाला की साक्षी ने पंचकूला की ज्योति को हराया। 60 किलोभार वर्ग में पानीपत की विनिका ने रोहतक की अंचल और हिसार की अनू रानी ने पंचकूला की प्रांजल को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन

गर्ल्स ओपन वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की गुशलन ने पानीपत की ममता को व गुरुग्राम की ऋतु ने फतेहाबाद की पूजा हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। 51 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम की प्रीति ने पानीपत की ज्योति व रोहतक की अनामिका ने दादरी की रविना को हराया। 54 किलोभार वर्ग में रोहतक की कीर्ति ने मेवात की ममता व हिसार की दर्शना ने पंचकूला की सविता को शिकस्त दी। 57 किलो भार वर्ग में हिसार की नीरज ने भिवानी की नमिता को और रोहतक की रेणु ने जीत के साथ सेमी फाइनल में प्रवेश किया। 60 किलो भार वर्ग में हिसार की मुस्कान ने पानीपत की अन्नू व कैथल की संध्या ने फतेहाबाद की आरती को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 64 किलो भार वर्ग में भिवानी की अमृत ने हिसार की सुशीला को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भिवानी के मोहित और लकी सेमीफाइनल में पहुंचे
अंडर-14 ब्वायज में 46 के भार वर्ग में भिवानी के मोहित व अंबाला के करन, 48 किलो में गुरुग्राम के यशवर्धन व कैथल के गुरमीत, 50 किलो में सोनीपत के वशंज व झज्जर के गौरव, 52 किलो में रेवाड़ी करन वर्मा व कैथल से विरेंद्र, 54 किलो सोनीपत से साहिल व भिवानी से लकी बेनीवाल ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed