फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10th and DLED exams canceled in Nuh due to violence

Haryana: दसवीं और डीएलएड की परीक्षा नूंह में रद्द, उपद्रव की वजह से HBSE ने लिया फैसला

Mon, 31 Jul 2023 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 11:26 PM IST
सार

नूंह जिले में साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सोमवार शाम चार बजे से लेकर दो अगस्त रात 12 तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इस संबंध में हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
10th and DLED exams canceled in Nuh due to violence
HBSE - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नूंह में उपद्रव की वजह से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक और दो अगस्त की अंक सुधार और कंपार्टमेंट की दसवीं और डीएलएड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि एक अगस्त को दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा है, जबकि दो अगस्त को दसवीं का हिंदी का पेपर होना है।

विज्ञापन


नूंह जिले में एक और दो अगस्त की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं, ये परीक्षाएं प्रदेश के अन्य जिलों के परीक्षा केंद्रों पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से निरंतर जारी रहेंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि नूंह के लिए इन परीक्षाओं के समापन के बाद डेट शीट जारी की जाएगी। नूंह में एक और दो अगस्त को डीएलएड का पेपर भी रद्द रहेगा। 
विज्ञापन


वहीं, गृह सचिव के अनुसार नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (2जी, 3जी, 4जी, 5जी, सीडीएमए, जीपीआरएस), सभी एसएमएस सेवाओं (केवल थोक एसआरवीएमएस और बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और सभी डोंगल सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल वायस कॉल चालू रहेंगी। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज मामले को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। स्थिति को देखते हुए प्रदेश के अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मेवात भेजा जा रहा है। साथ ही केंद्र सरकार से भी संपर्क साधा गया है और तीन कंपनियों को वहां पर एयरड्राप किया जा रहा है ताकि वहां पर फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा सके।

सीएम की शांति बहाली की अपील, संवाद से सभी मुद्दों का हो सकता है हल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जिले में उत्पन्न स्थिति पर आम जनता से शांति की अपील करते हुए कहा है कि संवाद के जरिए सभी विषयों का हल निकाला जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलते हुए समाज और प्रदेश के हित में सहयोग दें। नूंह में जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई उस स्थिति में हर आम नागरिक की जिम्मेदारी समाज और प्रदेश के प्रति और भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति देश के संविधान से ऊपर नहीं है। देश की अखंडता और शांति के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करते रहना चाहिए।

इंटरनेट इसलिए बंद किया गया है, ताकि लोग अफवाहें न फैलाएं। हम वहां शीघ्र अतिशीघ्र शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है और केंद्र से भी मदद मांगी गई है। जहां लोग फंसे हैं, उनको रेस्क्यू किया जा रहा है। नूंह के लोगों से अपील है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed