फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10mm rain in Tosham and 9 mm in bhiwani city.

बरसे मेघा... भिवानी में नौ तो तोशाम में 10 एमएम बारिश

Wed, 08 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
10mm rain in Tosham and 9 mm in bhiwani city.
तोशाम में बारिश के चलते बाजार में जमा पानी और डूबी कार। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लंबे इंतजार के बाद बुधवार दोपहर के समय तोशाम और शाम के समय शहर में बारिश हुई। इस दौरान भिवानी में नौ, तोशाम में 10 और सिवानी में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं लोहारू में दो एमएम और बहल व बवानीखेड़ा में बूंदाबांदी हुई। बारिश से तोशाम के बाजारों में तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इस कारण दुकानदार परेशान दिखे। वहीं भिवानी शहर के भी निचले इलाकों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

पिछले करीब सप्ताहभर से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और कभी सूर्य देवता निकलते रहे तो कभी बादल छाते रहे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आसमान में काली घटाए छाईं और दोपहर में ही अंधेरा छा गया। शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट तेज बारिश के बाद देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

फसलों को मिला जीवन : जिले के काफी क्षेत्र में बाजरे और कपास की फसल पानी के अभाव में झुलस गई थी। पौधों की बढ़त रुक गई थी। नहर में भी पानी नहीं आ रहा था। इस कारण किसान चिंतित थे और पिछले सप्ताहभर से बारिश की आस लगाए बैठे थे। बारिश के बाद फसलों को नया जीवन मिल गया है वहीं किसानों के चेहरे भी खिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश
भिवानी 09 एमएम
तोशाम 10 एमएम
लोहारू 02
सिवानी 08
बहल बूंदाबांदी
बवानीखेड़ा बूंदाबांदी
10 एमएम बारिश से तालाब बने तोशाम के बाजार
तोशाम। तोशाम में बुधवार को हुई बारिश से कस्बे के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड के आसपास स्थित दुकानदारों ने बताया कि हर बार बारिश के मौसम में उन्हें इन परेशानियों का सामना करना पड़ता। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से फसलों में बहुत फायदा होगा। बुधवार को करीबन एक घंटे तक बारिश हुई।

कैरू क्षेत्र में भी बरसे मेघा
कैरू। कैरू क्षेत्र के गांव देवराला, सुंगरपुर, कैरू, धारवानबास, इंदीवाली, खारियाबास आदि गांवों में अच्छी बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खिले। कपास व बाजरे की फसल को मानूसनी पानी नहीं मिल रहा था। जिससे किसानों ने बारिश की आस छोड़ दी थी। भिवानी-बहल मार्ग पर कई जगह पर बडे़ व छोटे पेड़ भी गिर गए, जिससे यातायात भी बाधित हुआ। लोगों ने खासी परेशानियों के बाद मार्ग से पेड़ों को हटाया।

भिवानी-बहल मार्ग पर हवाओं के कारण गिरा पेड़।

भिवानी-बहल मार्ग पर हवाओं के कारण गिरा पेड़।- फोटो : Bhiwani

तोशाम की मार्केट में जमा बारिश के पानी से गुजरते राहगीर।

तोशाम की मार्केट में जमा बारिश के पानी से गुजरते राहगीर।- फोटो : Bhiwani

शहर के सरकुलर रोड पर दोपहर बाद आसमान में छाईं काली घटाएं।

शहर के सरकुलर रोड पर दोपहर बाद आसमान में छाईं काली घटाएं।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed