{"_id":"6a25b7f3f0bd3192fd0498be","slug":"1058-grams-of-heroin-recovered-from-bolero-driver-accused-supplying-it-also-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152200-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बोलेरो चालक से 10.58 ग्राम हेरोइन बरामद, सप्लाई करने का आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बोलेरो चालक से 10.58 ग्राम हेरोइन बरामद, सप्लाई करने का आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
तोशाम। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने शुक्रवार को थाना तोशाम क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी से 10.58 ग्राम हेरोइन बरामद कर चरखी दादरी जिले के गांव मांकावास निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मादक पदार्थ हांसी से खरीदकर लाया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में हांसी जिले के राजथल निवासी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक अमरजीत सिंह टीम के साथ शुक्रवार को गश्त ड्यूटी के दौरान हांसी रोड स्थित तोशाम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी बोलेरो गाड़ी में हांसी से तोशाम की ओर आ रहा है जिसके पास मादक पदार्थ हेरोइन है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी चालक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.58 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव मांकावास, जिला चरखी दादरी निवासी सुनील के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ हांसी से खरीदकर लाया था। पुलिस ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने के आरोप में शनिवार को गांव राजथल, जिला हांसी निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया।