{"_id":"5bdf457fbdec2269b1699797","slug":"101541358975-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलता रहा कचरा, बढ़ता रहा प्रदूषण, रोके कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलता रहा कचरा, बढ़ता रहा प्रदूषण, रोके कौन
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। शहर की आबोहवा को बावड़ी गेट, पटेल नगर मार्ग, सामान्य अस्पताल के पास जलता कचरे जहरीला बना रहा है। कचरे के उठते धुएं से बुजुर्गों को सांस लेने और बच्चों की आंखों में भी जलन बढ़ रही है। लेकिन विभाग कार्रवाई तो दूर इन जगहों पर लगी कचरों में आग को बुझाने की जहमत नहीं उठाता है। जिसके कारण प्रदूषण का स्तर 330 माइक्रोग्राम प्रति मीट्रिक क्यूब पहुंच गया है। रविवार को खुलेआम शहर में इन जगहों पर कचरा जलता रहा। आग की लपटे और आसमान में काले धुएं के गुब्बार दूर तक नजर आ रहा था। इस बारे में नगर परिषद अधिकारियों को फोन कर सूचना भी दी मगर कोई कदम नहीं उठाया गया। इस मामले में नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि कचरा जलाने पर चालान काटने का प्रावधान है मगर जब तक हम पहुंचते है तो जलाने वालों का कुछ पता नहीं चलता
100 एमएम तक होना चाहिए एक्यूआई
हवा का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 100 माइक्रोग्राम प्रति मीट्रिक क्यूब तक होना चाहिए। वह अब बढ़कर 330 तक पहुंच गया है। 300 के बाद का एक्यूआई खतरनाक माना जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर जांच की जाती है हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 कितना है। इन दोनों के आधार पर इनका औसत निकाला जाता है। जिससे औसत एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) निकलता है और पता चलता है कि हवा में प्रदूषण का स्तर कितना है।
सांस लेने में होने लगी लगी दिक्कत
धुएं से परेशान बावड़ी गेट वासी बुजुर्ग बलदेव सिंह ने बताया कि जहां कचरा जल रहा है वहीं पास में उसका घर है। धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो यहां कचरा जलाने वालों और आसपास कबाड़ी की दुकान चलाने वालों कहने आया। डीसी कार्यालय में भी सूचना दी।