फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी

Thu, 29 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। इस बार प्रधान पद के बाद सबसे ज्यादा खिंचातान सचिव पद के लिए है। बुधवार को एडवोकेट रमेश सांगवान ने सचिव पद के लिए नामांकन किया। नामांकन वापस लेने की तारीख 30 मार्च तय की गई है। चुनाव 6 अप्रैल को होंगे। इन चुनावों में योग्यता के साथ अनुभव भी जीत में मददगार होगा। अब सबकी नजरें नामांकन वापस लेने और उसके बाद चुनावी मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों पर रहेंगी।

----
प्रधान पद के लिए तीन ने किया नामांकन
चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट गोपीराम वशिष्ठ ने कहा कि अभी तक प्रधान पद के लिए उनके पास तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए है। प्रधान पद के लिए एडवोकेट जोगेंद्र तंवर, एडवोकेट चेतनानंद व बिजेंद्र गढ़वाल ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि उपप्रधान पद के लिए अनिल गुर्जर ने नामांकन भरा है। एडवोकेट सुधीर शर्मा व रमेश सांगवन द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च नामांकन की अंतिम तारीख थी। 6 अप्रैल को चुनाव संपन्न होंगे। इस अवसर पर शक्ति सिंह सैनी, अनिल तंवर, गणेश, बंसल, प्रदीप यादव, चरण सिंह दहिया, रमेश चंद, मुकेश गुलिया, कृष्ण मलिक, कांतिचंद्र, दीपेश सारसर, राजेश पूनिया व मनू कादियान उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed