फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पंचो व सरपंचो को सरकारी योजनाओं का दिया प्रशिक्षण

पंचो व सरपंचो को सरकारी योजनाओं का दिया प्रशिक्षण

Tue, 16 Jan 2018 01:30 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
पंचो व सरपंचो को सरकारी योजनाओं का दिया प्रशिक्षण
पंचों व सरपंचों को सरकारी योजनाओं का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

भिवानी। पंचायत भवन में गांवों के सरपंच व पंचों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पंचों व सरपंचों ने गांव में होने वाली समस्याओं व लोगों के काम न होने पर अधिकारियों से सवाल भी किए। सोमवार को पंचायत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में पंचायती संस्थाओं के प्रतिनिधियों को विभिन्न विकासपरक योजनाओं को क्रियान्वित करने की विस्तार से जानकारी दी गई।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार ने ओडीएफ प्लस अभियान के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान ओडीएफ को बरकरार रखना, ठोस व तरल कचरे का प्रबंधन करना, सार्वजनिक स्वच्छता के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इसमें 150 परिवार तक की पंचायत को सात लाख, 151 से 300 घरों वाली पंचायत को 12 लाख, 301 से 500 घरों वाली पंचायतों को 15 लाख और 500 से उपर घरों वाली पंचायतों को 20 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद की जाती है। सार्वजनिक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के लिए 75 प्रतिशत राशि योजना के तहत और 25 प्रतिशत राशि समूह या पंचायत फंड से वहन की जानी होती है। इसी प्रकार व्यक्तिगत निर्माण कार्यों में बीपीएल, अनुसूचित जाति, छोटे परिवार, महिला मुखिया, दिव्यांग आदि परिवारों के लिए 50 प्रतिशत राशि इस स्कीम के तहत दी जाती है, शेष पंचायत वहन करती है, लेकिन उपरोक्त सभी कार्यों के एस्टीमेट पंचायतों द्वारा ही तैयार किए जाते हैं। रामनिवास ने कार्यशाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से अनुमति लेने बारे जानकारी दी गई । कार्यशाला में ब्लाक भिवानी व बवानीखेड़ा के जिला परिषद व ब्लाक समिति सदस्य, सरपंच और पंचों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed