{"_id":"5a5120404f1c1bf61b8b71eb","slug":"101515266112-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रव्यापी जेल भरों आंदोलन में 30 जनवरी को ताल ठोंकेगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रव्यापी जेल भरों आंदोलन में 30 जनवरी को ताल ठोंकेगे कर्मचारी
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन में 30 जनवरी को ताल ठोकेंगे कर्मचारी
भिवानी। राज्य सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, निदेशालयों व सचिवालय में काम करने वाले आउट सोर्सिंग, ठेका प्रथा, डीसी रेट, परियोजना, पार्ट टाइम, एजुसेट, अतिथि अध्यापक सहित सभी प्रकार के कच्चे और पक्के कर्मचारी अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए 30 जनवरी को सत्याग्रह जेल भरो आंदोलन में ताल ठोकेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाण जिला प्रधान यादविरेंद्र सिंह, सचिव सुखदर्शन सरोहा व कोषाध्यक्ष धर्मबीर भाटी ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा सरकार के दावे, वायदे व संकल्प खोखले साबित हुए हैं। भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणापत्र में गीता पर हाथ रखकर कसम खाई थी कि 1 नवंबर 2014 से सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतनमान, न्यूनतन वेतन 15 हजार तथा हर वर्ष 2 लाख बेरोजगार युवक, युवतियों को पक्की नौकरी देने का तोहफा देंगे। लेकिन घोषणापत्र में शामिल मांगों को लागू करना तो दूर रहा उल्टा कच्चे कर्मचारियों को हटाने का कार्य जोरों पर है। इसी के मद्देनजर 30 जनवरी को कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने दृढ़ संकल्प किया है कि राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलनों में उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारियां देंगे। जेलभरो आंदोलन को लेकर कर्मचारियों ने टीमों का गठन कर प्रत्येक कार्यालय, विद्यालय तक जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा लगातार कच्चे कर्मचारियों से दिन रात गुलामों की तरह काम लेकर वेतनमान में भारी शोषण किया जा रहा है। छुटिट्यों के दिनों में भी कार्यालयों को लगातार मामूली पगार लेने वाले कर्मचारियों से बंधवा मजदूरों की तरह काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
--