फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अब नप ने वैश्य इंटरनेशनल स्कूल को किया सील

अब नप ने वैश्य इंटरनेशनल स्कूल को किया सील

Wed, 03 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अब नप ने वैश्य इंटरनेशनल स्कूल को किया सील
अब नप ने वैश्य इंटरनेशनल स्कूल को किया सील
विज्ञापन

भिवानी। मान्यता को लेकर स्कूल बंद करने की शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद मंगलवार को नगर परिषद ने नक्शा पास न होने का हवाला देते हुए वैश्य इंटरनेशनल स्कूल की इमारत को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के साथ इस स्कूल में पढ़ने वाले करीब एक हजार बच्चों के दरवाजे फिलहाल बंद हो गए हैं।
नियमों की अनदेखी कर लोहारू फ्लाईओवर के पास बनी स्कूल इमारत को सील करने के लिए दोपहर करीब दो नगर परिषद के सचिव राजेश महता बिल्डिंग इंस्पेक्टर राकेश श्योराण अपनी टीम लेकर पहुंचे। इसके बाद टीम ने वैश्य मॉडल इंटरनेशनल स्कूल भवन को सील कर दिया। स्कूल के बाहर लगाई गई सीलिंग के साथ ही नोटिस भी चस्पा दिया।
विज्ञापन

तीन नोटिस के बाद किया सील
नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर राजेश श्योराण ने बताया कि वैश्य मॉडल इंटरनेशनल स्कूल भवन का नक्शा पास नहीं होने की वजह से पहले ही तीन नोटिस जारी किए जा चुके थे। अब परिषद ने भवन को म्यूनिसिपल एक्ट 1973 की धारा 208 के तहत सील कर दिया है। अगर सील तोड़ने का प्रयास किया जाता है तो सरकारी आदेशों की अवमानना के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। भवन सील होने के बाद इसके अंदर किसी तरह की कोई भी गतिविधि नहीं चलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्कूल खुलने के बाद हंगामा के आसार
इस समय स्कूलों में शीत कालीन अवकाश चल रहे हैं। सात जनवरी के बाद स्कूल खुलेगा, तब इस मसले पर अभिभावकों की प्रतिक्रिया सामने आएगी। स्कूल में पढ़ने वाले करीबन 900 बच्चों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। स्कूल प्रबंधन समिति के पास इन बच्चों को वैश्य मॉडल स्कूल में शिफ्ट करने का एकमात्र विकल्प बचता है। मान्यता की वजह से स्कूल बंद करने के शिक्षा विभाग के आदेश के बाद वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की एक दिन स्कूल दिनोद गेट स्थित वैश्य मॉडल स्कूल में कक्षाएं लगाई गई थी।
--
ध्वस्त हुआ स्कूल प्रबंधन का दावा
शिक्षा विभाग के स्कूल बंद कराने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पिछले दिनों दावा किया था कि शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से कक्षाएं संचालन की परमिशन मिल गई है। लेकिन, मंगलवार को नगर परिषद की सीलिंग कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन का दावा फेल हो गया है।

--
किरोड़ीमल मंदिर के पास निर्माणाधीन इमारत सील
नगर परिषद दस्ते ने शहर के किरोड़ीमल मंदिर के पीछे स्थित एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत को भी सील कर दिया है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने बताया कि नियमों के अनुसार निर्माण न किए जाने की वजह से इमारत सील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed