फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 ward reserve for women in Bhiwani jila patishad

जिला पार्षद के 22 में से 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Wed, 30 Jun 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 ward reserve for women in Bhiwani jila patishad
भिवानी। जिला परिषद ने आरक्षण की सूची जारी कर दी है। इस बार जिले की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व महिला शक्ति के हाथ में होगा। जिले के 22 में 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इसको लेकर जिले में ग्रामीण स्तर की राजनीति पूरी तरह गरमा गई और लोगों ने अपने समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी जयबीर सिंह आर्य की मौजूदगी में जिला परिषद के वार्ड का ड्रॉ निकाला गया। बीसीए के लिए वार्ड नंबर 17 और 19 तय हुए हैं। ये वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। इस दौरान डीसी ने बताया कि जिला परिषद के कुल 22 वार्डों मेें से पांच वार्ड अनुसूचित जाति की जनसंख्या के आधार पर चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें वार्ड नंबर एक, आठ, 10, 11 और 13 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड आठ और 11 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार से वार्ड नंबर तीन, पांच, सात, 12, 15, 17, 19 और 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 22 वार्डों में आरक्षित वार्डों के अलावा शेष सामान्य जाति के लिए आरक्षित हैं। इस दौरान पंचायत विभाग से एलओ अनूप सिंह ने वार्डों के निर्धारित करने व ड्रॉ की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला परिषद के डिप्टी सीईओ आशीष मान सहित अनेक जिला पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 वार्डों में आते हैं 144 गांव
महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में जिले के 144 गांव शामिल हैं। सीट रिजर्व आने पर महिलाओं ने खुशी जताई है। इससे इन क्षेत्रों की राजनीति में भी महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा, जो दावेदार चुनाव की तैयारी में जुटे थे उनको भी अब अपने समीकरण और रणनीति बदलनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
वार्ड नंबर गांव आबादी
3 8 46726
5 12 40596
7 9 39405
8 13 40480
11 13 36034
12 14 39924
15 17 39969
17 14 34585
19 24 40096
21 20 42722
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed