फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 thousand prize accused arrested, 20 thousand bullets were fired in greed

भिवानी: 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार के लालच में दागी थीं गोलियां

Sat, 18 Feb 2023 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Feb 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
10 thousand prize accused arrested, 20 thousand bullets were fired in greed
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने इस गोली प्रकरण के मुख्य आरोपी अजय के कहने पर 20 हजार रुपये के लालच में गोलियां दागी थीं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसको जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी सोनीपत में बैयापुर निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बवानीखेड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में साल 2021 में उक्त आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर राजकुमार नामक व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से गोलिया दागी थीं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इस केस में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई सज्जन सिंह ने आरोपी को सोनीपत के सेक्टर-12 से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके दो दिनों के रिमांड पर हासिल किया गया था। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed