फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 new corona positive found, police man, roadways employee, student

पुलिस, रोडवेजकर्मी, विद्यार्थी समेत 10 नए संक्रमित मिले

Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
10 new corona positive found, police man, roadways employee, student
भिवानी। जिले में पिछले एक माह से कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। कोरोना पॉजिटिव केस लगातार सामने आ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण है आमजन की लापरवाही। अधिकतर लोग मास्क लगाना पसंद नहीं कर रहे, वहीं सामुदायिक दूरी तो लोग भूले बैठे हैं। अब पुलिसकर्मी, रोडवेज बस चालक, विद्यार्थी समेत 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव केसों का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दुल्हेंडी के दिन कोरोना संक्रमण के दो नए केस सामने आए और तीन कोरोना संक्रमित ठीक हुए। मंगलवार को जिले में कोरोना के आठ पॉजिटिव केस आए और एक संक्रमित ठीक हुआ है। जिसके बाद कोरोना संक्रमण के 34 सक्रीय केस हो गए है। मंगलवार को बेहरा निवासी एक 37 वर्षीय पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिला। वह मेवात में कार्यरत है और 19 मार्च को अपने घर आया था। सिवाड़ा निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, जोकि गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। वही बैंक कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, वह भी गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचाधीन है। सेक्टर-13 निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो कि 20 मार्च को हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए गया था। शहर का 19 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित मिला है, वह 23 मार्च को दिल्ली में परीक्षा देने गया था। गांव धनाना निवासी 66 वर्षीय रोशनी देवी संक्रमित मिली है, जो 27 मार्च से हिसार से एक निजी अस्पताल में दाखिल है। वही किरावड़ निवासी 59 वर्षीय और बड़वा निवासी 41 वर्ष रोडवेज बस चालक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

वर्जन:::
कोरोना के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। आमजन से अपील है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। अपने नजदीक वैक्सीन सेंटर में जाकर कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
तोशाम क्षेत्र में कोरोना के 11 एक्टिव केस
नागरिक अस्पताल के प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र के नागरिकों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत सावधानी बरतने की अपील की है। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि तोशाम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 एक्टिव केस हैं। इनमें पांच दांग खुर्द, एक किरावड, एक अलखपूरा, एक लक्ष्मणपुरा और छपार से एक केस शामिल है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों के दृष्टिगत प्रत्येक नागरिक को सावधानी रखनी होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें, मास्क अवश्य लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed