फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 new corona infected found, 20 healthy

10 नए कोरोना संक्रमित मिले, 20 स्वस्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
10 new corona infected found, 20 healthy
नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में बुधवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले है, जबकि 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल 71 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 48 मरीज ग्रामीण और 23 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। जिले के कोरोना संक्रमित 61 मरीज होमआइसोलेट हैं, जबकि 10 मरीज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन हैं। बुधवार को कोरोना जांच के लिए 1375 सैंपल लैब में भेजे हैं। वहीं जिले के 982 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है, जिसकी वजह से लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 3943 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3861 मरीज स्वस्थ हो चुके है और 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 71 सक्रिय मरीज है। इनमें से सीएचसी क्षेत्र धनाना में नौ, सीएचसी कैरू में नौ, सीएचसी लोहारू में पांच, सीएचसी मानहेरू में सात, सीएचसी मीरान में छह, सीएचसी तोशाम में नौ और सीएचसी जमालपुर क्षेत्र में तीन सक्रिय मरीज हैं। जिले के 10 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं, इनमें से नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पांच, दिल्ली में एक, हिसार में दो, ईएसआई अस्पताल में दो और गुरुग्राम में दो मरीज दाखिल हैं। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान जारी है।
विज्ञापन

नियमों का पालन करें
जिले में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 10 नए मरीज मिले हैं। हालांकि 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है। साथ ही संक्रमित मरीजों को कोरोना के सामान्य लक्षण हैं, जोकि वैक्सीन का असर है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed