फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 new cases, total 705 positive patient

10 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 705

Fri, 17 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 new cases, total 705 positive patient
कंटेनमेंट जोन में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी हरियाणा का सातवां ऐसा जिला बन गया है, जहां कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 700 पार पहुंच गया है। शुक्रवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 700 के पार कर गया है। अब जिले में 705 कोरोना पॉजिटिव हैं। राहत की खबर यह है कि शुक्रवार को भी 10 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए। अब तक 590 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 111 है। शुक्रवार को भी 350 नए सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सामने आए 10 नए कोरोना पॉजिटिव में तीन मनान पाना से, कृष्णा कॉलोनी, बावड़ी गेट से दो-दो, सिवानी, विजय नगर, गांव बलकारा से एक-एक कोरोना पॉजिटिव सामने आए।
विज्ञापन

ये नए कोरोना
- मनान पाना में मिले तीन पॉजिटिव : मनान पाना से तीन पॉजिटिव सामने आए है। इनमें 63 वर्षीय व्यक्ति, चार वर्षीय व एक वर्षीय दो बच्चे शामिल है। ये सभी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिवानी में किशोर मिला पॉजिटिव : सिवानी से 16 वर्षीय किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- कृष्णा कॉलोनी में मिले दो पॉजिटिव : कृष्णा कॉलोनी में दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 15 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है। यह बुटिक का कार्य करने वाली महिला के संपर्क में आई थी। वहीं बुटिक का कार्य करने वाली महिला का 30 वर्षीय पति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। वह सिविल अस्पताल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है।
- दुकानदार की पत्नी मिली पॉजिटिव : विजय नगर में 55 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला गृहणी है। महिला के पति की हांसी गेट पर किताबों की दुकान है। इसकी कोई अन्य हिस्ट्री नहीं है।
- बावड़ी गेट पर पति-पत्नी मिले पॉजिटिव : बावड़ी गेट से 31 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 30 वर्षीय पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति की स्टील की दुकान है। वह सामान के लेन-देन के लिए दिल्ली, गुरुग्राम और कई अन्य राज्यों में जाता है।

- बलकरा का व्यक्ति मिला पॉजिटिव : दादरी जिला के गांव बलकरा के 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस केस को दादरी रेफर किया गया है।
वर्जन-
कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे है। अब जिले में कोरोना के 705 केस हो चुके है। जिनमें से 590 ठीक हो चुके हैं। 111 एक्टिव केस हैं। लोगों को बचाव के लिए सावधानी रखनी होगी। मुंह पर मास्क लगाना होगा और बाजारों में सामुदायिक दूरी रखनी होगी।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed