{"_id":"642da0e85666e4b0700e4196","slug":"10-lakh-will-be-spent-to-start-the-closed-plant-the-department-is-buying-two-lakh-oxygen-every-month-bhiwani-news-c-21-1-98880-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बंद पड़े प्लांट को चालू कराने में 10 लाख का आएगा खर्च, विभाग हर माह खरीद रहा दो लाख की ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बंद पड़े प्लांट को चालू कराने में 10 लाख का आएगा खर्च, विभाग हर माह खरीद रहा दो लाख की ऑक्सीजन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिले में ऑक्सीजन की कमी के कारण व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। इससे सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में तीन जगह खुद के ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई। इसमें नागरिक अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट, तोशाम और सिवानी के अस्पताल में 300 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के प्लांट का बजट पास किया, जिसमें नागरिक अस्पताल भिवानी और तोशाम में तो प्लांट बन गए लेकिन सिवानी में कार्य शुरू नहीं हो पाया। नागरिक अस्पताल के बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा, लेकिन विभाग की ओर से यह बजट पास नहीं किया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग हर माह करीब दो लाख रुपये की ऑक्सीजन खरीदकर मरीजों को उपलब्ध करवा रहा है।
नागरिक अस्पताल में सांस के रोगियों, आईसीयू में दाखिल मरीजों के लिए रोजाना 25 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत रहती है। अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके माध्यम से आइसोलेशन और आईसीयू में ऑक्सीजन बेड तैयार किए हैं। अस्पताल में 215 बेड पर फ्लो मीटर लगाकर बेड तैयार किए हैं, जबकि अन्य बेड पर पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की हुई है। अस्पताल में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए 35 बेड का नीकू आईसीयू तैयार किया है। इनमें 14 साल तक के बच्चों को एडमिट किया जाएगा। इन सब तैयारियों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग हर माह लाखों रुपये के ऑक्सीजन सिलिंडर खरीद रहा है।
कोरोनारोधी टीके खत्म, लाभार्थी परेशान
जिले में वैक्सीन की तीनों डोज कोविशील्ड, कोवैक्सीन और कॉर्बेवैक्स खत्म हो गई है, जिनमें लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में अब तक 925928 लाभार्थियों को पहली और 876632 को दूसरी डोज लगी हैं। जबकि 82693 को बूस्टर डोज लगी हैं। ऐसे में 49296 दूसरी डोज और 793939 बूस्टर डोज के लाभार्थी वंचित हैं। वैक्सीन कब तक आएगी इससे संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी कोई अपडेट नहीं है। अस्पताल के कंट्रोल रूम में रोजाना 100 से अधिक लोगों के फोन आ रहे हैं, जिसमें से अधिक बूस्टर डोज के लाभार्थी है।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण बंद हुआ अल्ट्रासाउंड केंद्र
अस्पताल में एक बार फिर से अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला लटक गया है। अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राज दिसोदिया का तबादला हो गया है। जिसके बाद अब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवाएं बंद हैं। अस्पताल में रोजाना महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 200 से अधिक महिलाएं आती हैं, जिसमें से 70 फीसदी गर्भवती महिलाएं आते हैं और उन्हें चिकित्सक अल्ट्रासाउंड करवाने का परामर्श देते हैं। लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने की वजह से वे बाहर सामान्य अल्ट्रासाउंड के 500 से 700 और रंगीन अल्ट्रासाउंड के 1500 से 2000 रुपये चुका रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसके बारे में निदेशालय में पत्र लिखा हुआ है। बजट आते ही प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। तब तक मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन सिलिंडर बाहर से मंगवाए जा रहे हैं।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।