फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1 crore rupees fraud by accuntant, case file

दस साल पुराने मुनीम ने की एक करोड़ की हेराफेरी

Sun, 16 Aug 2020 05:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 crore rupees fraud by accuntant, case file
भिवानी। ज्वैलर्स की दुकान पर 10 साल से मुनीम की नौकरी करने वाले एक व्यक्ति ने करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी किए जाने का मामला सामने आया है। ज्वैलर्स ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाने में दी शिकायत में नया बाजार नीम चौक क्षेत्र वासी विकास मित्तल ने बताया कि उसकी सराय चौपटा में न्यू मित्तल ज्वैलर्स की दुकान पर मनीष गोयल छोटू उर्फ कालू 10 सालों से मुनीम की नौकरी करता आ रहा है। उसे 15 हजार रुपये महीना वेतन दिया जाता था। विकास ने बताया कि पहले दुकान उसके पिता व भाई संभालते थे, लेकिन भाई ने अपना अलग कारोबार कर लिया, जिसके बाद पूरा कामकाज उसे ही देखना पड़ता था। इस सिलसिले में वह बाहर भी जाता था। मनीष बतौर मुनीम हिसाबकिताब के साथ अकाउंट का पूरा काम देखता था। सोने-चांदी का माल तैयार करना और पुराने ग्राहकों से पैसे लाना भी वह करता था। विकास मित्तल ने शिकायत में आरोप लगाया कि 29 मई को दुकान पर काम करने वाले मोहन प्रसाद के साथ जीएसटी के बिल व कागजात जाने के लिए मनीष को भेजा था। उस दिनों ओड-ईवन की वजह से दुकान बंद थी। जिस वजह से मनीष ने मोहन प्रसाद को दुकान के बाहर खड़ा होने के लिए कहा और खुद अंदर चला गया। विकास ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे अपने मोबाइल से जांचे तो देखा कि दुकान में सभी लाइटें जली हैं और दुकान की पहली मंजिल पर मनीष 10 मिनट के बाद नीचे पहुंचा। जहां दुकान के कागजात देखता रहा। बार-बार उसे पसीना आ रहा था और काफी घबराया हुआ था। उसकी हरकतों पर उसे शक हुआ और ऊपर भी तीन नए कैमरे लगवा दिए। जब विकास ने अपनी दुकान के बही खातों और अकाउंट की जांच की तो उसे उसका शक गहरा गया। जिसकी भनक मनीष को भी लग गई और उसने बिना किसी कारण के दुकान पर आना बंद कर दिया और उसे कोई हिसाबकिताब नहीं दिया। विकास ने बताया कि मनीष दुकान का जमा खर्च खुद ही अपने हाथ से काम करता था, जबकि खुद के वेतन की एंट्री विकास से कराता था। उसने अकाउंट जांचा तो 898 ग्राम सोने का गबन पाया, जबकि कोई भी सामान शुद्ध करवाने के लिए आता तो उसकी एंट्री रोजनामचा में की जाती थी, लेकिन सोना शुद्ध होकर वापस जाता तो फिर उसी इंद्राज को काट दिया करता था। कई बार चांदी शुद्ध होने के लिए गई, जिसका कुल वजन 16 किलोग्राम है। विकास ने आरोप लगाया कि मनीष ने उसकी बिना अनुमति के दुकान का 35,29, 002 रुपये का कैश भी ले रखा है, जिसे उसने आज तक जमा नहीं कराया है। रोकड़ खाता व अन्य कागजात से छेड़छाड़ कर आरोपी मनीष ने करीब एक करोड़ से अधिक की चोरी व गबन किया है। इसके अलावा आरोपी के पास दुकान के नाम से एक स्मार्ट फोन भी खुद ही रखे हुए है, जिसके अंदर ग्राहकों व कारीगरों के नंबर भी दर्ज हैं। सिटी पुलिस ने ज्वैलर्स विकास मित्तल की शिकायत पर मुनीम मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed