फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhattu Kalan Police Station of Fatehabad in Haryana included in the top three police stations of the country

हरियाणा पुलिस को सम्मान: फतेहाबाद का भट्टू कलां पुलिस स्टेशन देश के शीर्ष तीन थानों में शामिल

Wed, 10 Nov 2021 11:57 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 10 Nov 2021 11:57 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस के लिए सम्मान की बात है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले का भट्टू कलां पुलिस स्टेशन देश के शीर्ष तीन थानों में शामिल किया गया है। हरियाणा पुलिस को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस थाने के अधिकारियों को 19 नवंबर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhattu Kalan Police Station of Fatehabad in Haryana included in the top three police stations of the country
भट्टू कलां पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को वर्ष 2021 के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों में चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर, 2021 को लखनऊ में उत्तरप्रदेश पुलिस मुख्यालय में होने वाले एक समारोह में एसएचओ भट्टूकलां को ट्रॉफी प्रदान करेंगे। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने फतेहाबाद के एसपी सहित भट्टू कलां पुलिस स्टेशन की समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बोले: 2025 तक हरियाणा के विश्वविद्यालयों में शुरू होगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की हिंदी में पढ़ाई
विज्ञापन


उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी केंद्रीय मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया है। डीजीपी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का एक समान मॉडल अपनाया गया है। रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और इसे नागरिकों के अनुकूल बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed