{"_id":"64118a802c3a60d46c04e384","slug":"banjara-society-of-four-states-united-in-hisar-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: चार राज्यों का बंजारा समाज हुआ एकजुट, उन्नति व विकास के लिए लेंगे ये बड़े निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: चार राज्यों का बंजारा समाज हुआ एकजुट, उन्नति व विकास के लिए लेंगे ये बड़े निर्णय
Wed, 15 Mar 2023 02:36 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:36 PM IST
सार
हिसार में आए हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश व देश के अलग-अलग राज्यों से आए बंजारा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। नव युक्त प्रधान रामकुमार ने कहा कि बंजारा समाज के उन्नति व विकास के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
बंजारा समाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के गांव लूदास में बंजारा (बाजीगर) समाज की महापंचायत हुई। जिसमें हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश व देश के अलग-अलग राज्यों से आए बंजारा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस महापंचायत में राम कुमार को 4 राज्यों के बंजारा समाज का प्रधान चुना गया। पंचायत में पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों ने राम कुमार को प्रधान के रूप में सहमति जताई।
विज्ञापन
विकास के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे
राम कुमार ने बताया कि इससे पहले उनके पिताजी स्वर्गीय गुलाब सिंह भी बाजीगर समाज के प्रधान रह चुके हैं। राम कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने मुझे दिया है उसको तत्पर होकर अपने समाज के लिए निभाऊंगा | नव युक्त प्रधान रामकुमार ने कहा कि बंजारा समाज के उन्नति व विकास के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें समाज के युवा वर्ग को शिक्षित करने, खेल की ओर अग्रसर करने सही तो राजनीतिक में भी सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया जाएगा। समाज के सभी युवाओं को एक मंच पर लाकर उन को रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। और समाज के हक व अधिकार समाज के लोगों को दिलाई जाएंगे।
विज्ञापन