फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ban on schoolgirls wearing skirts

हरियाणा: स्कूली छात्राओं के स्कर्ट पहनने पर पाबंदी

Mon, 25 Mar 2013 12:49 PM IST
रोहतक/अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Mar 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
Ban on schoolgirls wearing skirts
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक वारदात और यौन शोषण के मामले को देखते हुए रोहतक के शिक्षा भारती गर्ल्स स्कूल ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है और अगले आदेश तक लड़कियों के स्कर्ट पहनने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन का कहना है कि आए दिन लड़कियों के साथ हो रहे दुराचार व छेड़छाड़ के मामले को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्कूल का कहना है कि ड्रेस काफी प्रभावित करती है। छात्राओं व उनके परिजनों से विचार विमर्श के बाद ही यह ड्रेस कोड लागू किया गया है। इस बीच खापों ने स्कूल के इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन


सीबीएसई पैटर्न पर आधारित इस स्कूल ने दावा किया है कि ड्रेस कोड लागू करने से पहले अभिभावकों व छात्राओं से विचार लिए गए थे। छात्राओं ने भी स्कर्ट पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत किया है। स्कूल की प्रिंसिपल निर्मल पोपली का कहना है कि स्कूल की छात्राओं ने स्कर्ट पर बैन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने उन्हें बताया है कि स्कूल आते-जाते लड़के उन्हें परेशान करते हैं। दिल्ली की घटना के बाद उन्हें डर लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्कूल के इस निर्णय का खाप पंचायतों ने भी स्वागत किया है। 84 खाप के प्रधान हरदीप सिंह अहलावत का कहना है कि भड़काऊ कपडे़ कहीं न कहीं महिलाओं के यौन शोषण का कारण बनते हैं। खाप पंचायत शुरू से ही यह मांग करती आई हैं कि महिलाएं अपने सामाजिक ताने-बाने को देखते हुए पहनावा पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed