फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Baba Ramdev will celebrate Diwali in Rewari

बाबा रामदेव रेवाड़ी में मनाएंगे दिवाली

Sat, 26 Oct 2013 09:16 PM IST
रेवाड़ी/गोपाल वशिष्ठ
रेवाड़ी/गोपाल वशिष्ठ Updated Sat, 26 Oct 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev will celebrate Diwali in Rewari
योग गुरु बाबा रामदेव गांव किशनगढ़ घासेड़ा स्थित गुरुकुल में दिवाली मनाएंगे। यह पहला मौका है कि रामदेव अपने शिक्षा स्थली पर दिवाली मना रहे हैं।
विज्ञापन


इसी गुरुकुल से योग शिक्षा लेकर रामदेव ने जीवन की शुरुआत की थी। बाबा रामदेव न केवल ‘गुरुकुल महोत्सव’ में भाग लेंगे, अपितु दो दिन तक साधकों के लिए योग शिविर का संचालन भी करेंगे।

‘गुरुकुल महोत्सव’ में कई संत और विद्वान पहुंचेंगे। बाबा रामदेव को रेवाड़ी नगरी से विशेष लगाव रहा है।

रेवाड़ी के गुरुकुल से ही उन्होंने योग की शुरुआती शिक्षा ग्रहण की, वहीं उनका पहला योग शिविर भी रेवाड़ी के बाल भवन में लगाया गया था।

पिछले दिनों रेवाड़ी आगमन के दौरान उन्होंने तीन दिवसीय योग शिविर का संचालन किया था।

इस बार वे अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए रेवाड़ी के गांव किशनगढ़ घासेड़ा स्थित गुरुकुल में रहेंगे और सभी के साथ दीवाली की खुशियां बांटेंगे।
विज्ञापन


इस आयोजन में सुबह साढ़े पांच बजे योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिन के समय देश भर से आए संतों व भजनोपदेशकों के प्रवचन होंगे।

गुरुकुल महोत्सव के दौरान आचार्य बलदेव, स्वामी देवव्रत सरस्वती, स्वामी शरणानंद महाराज, योगीराज ओमप्रकाश महाराज, आचार्य स्वदेश (मथुरा), डॉ. यशदेव शास्त्री, स्वामी जीवानंद नैष्टिक, एमडीएच फेम महाशय धर्मपाल, गायक सुरेंद्र पांचाल आदि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गुरुकुल कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुकुल प्रबंधक माडूराम, प्राचार्य सत्यव्रत शास्त्री एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के हरियाणा प्रभारी त्रिलोकचंद के सान्निध्य में हुई।

गुरुकुल महोत्सव दो और तीन नवंबर को स्वामी रामदेव के सान्निध्य में मनाया जाएगा। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के हरियाणा प्रभारी भाई त्रिलोकचंद ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते कहा कि इस बार स्वामी जी दिवाली हमारे बीच रहकर मनाने वाले हैं।


बैठक में राज्य प्रभारी सेवाव्रती भाई आशु आर्य, मंडल प्रभारी नरेंद्र यादव, जिला प्रभारी दयाराम, रामेश्वर दयाल, दयानंद आर्य, रामपाल, युवा प्रभारी प्रदीप, रामनिवास, अरुण, कुलदीप आर्य, माता संयोगिता, मीडिया प्रभारी युद्धवीर सिंह आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed