फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Authorities advise, do not forget to mention exercise anyway

अधिकारियों को सलाह, कोताही बरते तो खैर नहीं

Fri, 10 Jan 2014 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नग्गल
अमर उजाला ब्यूरो/नग्गल Updated Fri, 10 Jan 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
Authorities advise, do not forget to mention exercise anyway
उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने जनस्वास्थ्य, नगर निगम और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र के तहत आने वाले नलकूपों का पूरा ब्यौरा अपने कार्यालय में रखने के साथ-साथ राजस्व अधिकारी कार्यालय में भी उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जिला के सभी सरपंच और नंबरदार न केवल अपने गांव के कुओं, नलकूपों व बंद पड़े नलकूपों की जानकारी रखें बल्कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की सूचना तुरंत संबंधित क्षेत्र के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव में जो कुएं अथवा  ट्यूबवेल चालू हालत में नहीं हैं, उन्हें इस तरह से बंद करवाएं ताकि वे किसी भी संभावित दुर्घटना से पूरी तरह सुरक्षित हों। जो कुएं इस्तेमाल किए जा रहे हैं, उनकी मुंडेर को कम से कम तीन फुट उंचा करवाएं ताकि ऐसे कुओं में बच्चों के गिरने और अन्य किसी दुर्घटना से सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अपने विभाग से संबंधित नलकूपों के ब्यौरे के साथ-साथ जिले में बोर लगाने के कार्य में लगे सभी व्यावसायियों की भी पूरी जानकारी रखेंगे।


बोरिंग कार्य में लगे सभी लोगों को बोर लगाते समय उसके नजदीक चेतावनी संबंधी बोर्ड लगाना होगा और बोरिंग कार्य के चारों तरफ तीन मीटर दूरी तक फेंसिंग भी करनी होगी। बोर की मरम्मत के समय भी बोर को खुला न रखने के निर्देश दिए गए और बंद पडे़ बोरवेल को तुरंत बंद करवाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed