{"_id":"d055aadd2effc3efac3ee67886652304","slug":"athlete-killed-in-road-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एथलीट की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एथलीट की मौत, दो घायल
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Thu, 19 Dec 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने साथियाें के साथ बृहस्पतिवार को अभ्यास करके घर लौट रहे एक एथलीट की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली के गांव गढ़ी निवासी मोहम्मद इलियास यहां बसेलवा कॉलोनी में रहते हैं और पेशे से पेंटर हैं। उनका बेटा (18) शाबिर एथलीट था। उसने 300 मीटर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। शाबिर रोजाना पुलिस लाइन में अभ्यास करने जाता था, जबकि उसके दोस्त जितेंद्र व सचिन सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में अभ्यास करने जाते थे। जितेंद्र सेक्टर-29 में व सचिन टीटू कॉलोनी में रहता हैं। बुधवार रात को शाबिर ने जितेंद्र को फोन करके कहा कि वह भी उनके साथ सेक्टर-12 खेल परिसर में ही अभ्यास करने जाएगा।
तीनों दोस्त बृहस्पतिवार को खेल परिसर में अभ्यास करने पहुंचे। अभ्यास के बाद तीनों घर की तरफ लौटने लगे। लौटते समय शाबिर बाइक चला रहा था, जबकि जितेंद्र व सचिन उसके साथ-साथ दौड़ लगा रहे थेे। तीनों दोस्त जैसे ही जिमखाना क्लब और सनफ्लैग अस्पताल के बीच पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने शाबिर की बाइक में टक्कर मार दी। इससे शाबिर डंपर के नीचे आ गया। जबकि जितेंद्र व सचिन दूर जा गिरे। शाबिर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
डंपर चालक को दौड़कर पकड़ा
टक्कर मारने के बाद डंपर चालक भागने लगा। ड्राइवर को भागते देख जितेंद्र व सचिन ने घायल होने के बावजूद दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। ड्राइवर का नाम शाकिर है।
ऑल इंडिया कैंप के लिए होना था रवाना
तीनो दोस्ताें को शनिवार को पटियाला में लगने वाले एथलेटिक्स के ऑल इंडिया कैंप में भाग लेने रवाना होना था। जितेंद्र सीनियर खिलाड़ी है। जितेंद्र सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल का छात्र है।