{"_id":"c3bd5e21abd4c1aac522ce351cdd4736","slug":"asi-arrests-in-an-effort-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की युवती से दुष्कर्म के प्रयास में एएसआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की युवती से दुष्कर्म के प्रयास में एएसआई गिरफ्तार
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक एएसआई को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में डीसीपी वेस्ट ने उसे निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
एएसआई के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। खबर लिखने तक पालम विहार थाना पुलिस उससे पूछताछ में लगी हुई थी।
युवती की शिकायत के आधार पर एएसआई संजीव कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
इस बारे में डीसीपी वेस्ट विकास धनकड़ ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली युवती अपने दोस्त के साथ गुड़गांव आई थी। वे सेक्टर पांच के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
इसी बीच पालम विहार थाने का एएसआई संजीव कुमार जांच के बहाने उनके कमरे में घुस गया और युवक की मौजूदगी में युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस बारे में युवती की शिकायत पर सेक्टर पांच थाना पुलिस ने एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जिम्मेदारी संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा को सौंपा गया है। उन्होंने भी युवती से पूछताछ की है। पुलिस उनके मोबाइल डिटेल निकलवा रही है। युवती का मेडिकल चेकअप भी कराया गया है।