फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ashoka University Professor Ali Khan Mahmoodabad to judicial custody

ऑपरेशन सिंदूर कमेंट केस: न्यायिक हिरासत में भेजे गए प्रो. अली, हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 20 May 2025 05:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Published by: विकास कुमार Updated Tue, 20 May 2025 05:33 PM IST
सार

प्रोफेसर के पूर्वजों पर पाकिस्तान की एक राजनीतिक पार्टी को फंडिंग देने का भी आरोप है। ये आरोप हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लगाया है।

विज्ञापन
Ashoka University Professor Ali Khan Mahmoodabad to judicial custody
असिस्टेंट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद - फोटो : IANS

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की महिला कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को अदालत में पेश किया। पुलिस ने पुलिस ने प्रोफेसर के सात दिन के अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

विज्ञापन

 


सैनेटरी पैड की जगह विश्वविद्यालय में लगी है कंडोम वेंडिंग मशीन
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अशोका यूनिवर्सिटी में कंडोम वेंडिंग मशीन होने का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में सैनेटरी पैड की मशीन होनी चाहिए, लेकिन कंडोम वेंडिंग मशीन लगी होना शर्मनाक है। 17 साल के बच्चे वहां पढ़ते हैं और ऐसी मशीनें गलत संदेश देती हैं। भाटिया ने दावा किया कि उनके पास यूनिवर्सिटी की तरफ से लिखित में दी गई जानकारी है, जिसमें कंडोम मशीन की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने गर्भपात की गोलियों की मशीन होने से इनकार किया। भाटिया ने इस मामले में यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की एक राजनीतिक पार्टी को फंडिंग का आरोप
इस बीच प्रोफेसर के पूर्वजों पर पाकिस्तान की एक राजनीतिक पार्टी को फंडिंग देने का भी आरोप है। ये आरोप रेणु भाटिया ने फरीदाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए लगाया। रेणु भाटिया ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के बैकग्राउंड के बारे में छानबीन करने पर पाया कि आरोपी के पूर्वज पाकिस्तान की एक पार्टी को फंडिंग देते थे। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों को इस बिंदु का भी संज्ञान लेते हुए जांच करनी चाहिए।

बयान के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में सोनीपत स्थित एक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। 

प्रोफेसर पर हो सख्त से सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से डीजीपी को की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोनीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है और हरियाणा महिला आयोग यह सुनिश्चित करेगा की आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने बरती लापरवाही
भाटिया ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान सोनीपत पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। इस केस के महत्व को समझते हुए प्रदेश की सरकार ने संबंधित जिले के पुलिस विभाग के अधिकारी का तबादला भी कर दिया है। जिसके लिए रेणु भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया।

प्रोफेसर पर दर्ज हैं दो अलग-अलग मामले
प्रोफेसर अली खान के खिलाफ राई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला गांव जठेड़ी के सरपंच की शिकायत पर दर्ज हुआ। दूसरा मामला हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी और आयोग के नोटिस की अवहेलना का आरोप है। पुलिस ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से 18 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed