{"_id":"1689793add2e8229951c003a934eda75","slug":"asaram-supporters-promotional-materials-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम समर्थकों ने प्रचार सामग्री बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम समर्थकों ने प्रचार सामग्री बांटी
जींद/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत आसाराम के समर्थकों ने बुधवार को हरियाणा के जिला जींद के प्रियदर्शनी महिला कालेज और राजकीय महाविद्यालय में सीडी व प्रचार सामग्री वितरित की।
प्रचार सामग्री के माध्यम से बताया जा रहा है कि आसाराम निर्दोष हैं। उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
इस मौके पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस जवान भी तैनात रहे, लेकिन प्रचार सामग्री बांटने से रोका नहीं गया।
बुधवार दोपहर को आसाराम समर्थक पहले राजकीय कालेज में पहुंचे। उन्होंने छात्रों में प्रचार सामग्री वितरित की।
प्रचार सामग्री वितरित कर रही सुनीता लाठर, सेवा सिंह तथा लक्ष्मण ने बताया कि आसाराम बापू को साजिश के तहत फंसाया गया है।
आसाराम बापू ने कोई भी अपराध नहीं किया है, बल्कि कुछ लोगों ने आसाराम की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें फंसाया है।
प्रचार सामग्री में दिखाया गया है कि इससे पहले भी हिंदू समाज के संतों पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया है, लेकिन बाद में अदालत ने क्लीनचीट दी है।
अब आसाराम बापू को भी बदनाम करने की साजिश रची गई है।