{"_id":"b24c4c45acea7c1d1d02bab7a419ec20","slug":"arvind-kezriwal-become-cm-celebration-begain-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के सीएम बनने पर हरियाणा में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के सीएम बनने पर हरियाणा में जश्न
अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला और लाल चौक पर लड्डू बांटे।
पार्टी के धर्मबीर डागर संगठन संयोजक व जिला सचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सर्वोच्च पार्टी बनकर उभरी है और आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी और जीत दर्ज कराकर आम जन को भ्रष्टाचार मुक्त शासन व महंगाई से निजात दिलाएगी।
वहीं पार्टी कार्यकर्ता विजेंद्र दलाल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य लोगों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराना है। इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
दलाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में विकास पहिया और तेज गति से घूमेगा और भ्रष्टाचार से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
लाल चौंक पर पहुंचने से पूर्व शहर के बराही रोड पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और वहां से जुलूस रवाना हुआ।
जुलूस राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ लाल चौक पर पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं की ओर से केजरीवाल केमुख्यमंत्री बनने की खुशी में लड्डू बांटे गए।
इस मौके पर पार्टी नेता शिव कुमार भारद्वाज, सुरेंद्र दलाल, प्रवीण दलाल, राजेश खत्री,विजय दिल्लर,पवन शर्मा, मा. सतबीर रोहिल्ला, विनोद रोहिल्ला, देवेंद्र रोहिल्ला, होशियार सिंह, संजय शर्मा मौजूद रहे।