फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   arson in bhiwani Death threat in Bhiwani

"मैं पूरे गांव को बना दूंगा श्मशान": भिवानी के शख्स ने दी खुली चेतावनी, सरपंच को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 07 Jul 2025 04:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 04:03 PM IST
सार

ढाणीमाहू में विशेष समुदाय के परिवार के दो घरों में आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के दूसरे दिन संबंधित परिवार के सदस्य ने सरपंच को फोन कर जान से मारने व गांव को श्मशान बनाने की धमकी दी है।

विज्ञापन
arson in bhiwani Death threat in Bhiwani
गांव में पुलिस की तैनाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गांव ढाणीमाहू में विशेष समुदाय के परिवार के दो घरों में आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के दूसरे दिन संबंधित परिवार के सदस्य ने सरपंच को फोन कर जान से मारने व गांव को श्मशान बनाने की धमकी दी है। सरपंच ने पुलिस को शिकायत देकर गांव वासियों की रक्षा व उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


दो मकानों में हुई थी आगजनी 

रविवार दोपहर गांव ढाणीमाहू में 15 से 20 नकाबपोश युवकों ने एक परिवार के दो मकानों में आगजनी व तोड़फोड़ की थी। मामला राजस्थान के चुरू जिले के एक गांव से लड़की भगा ले जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद से दोनों मकानों के पास पुलिस का पहरा है। घटना के दूसरे दिन गांव के सरपंच रणबीर सिंह को जान से मारने व गांव को श्मशान बनाए जाने की धमकी मिली है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सरपंच रणबीर सिंह ने बताया है कि सोमवार सुबह आसीन खान ने उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से उसके परिवार, बेटा-बेटी व उसे जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत में सरपंच ने बताया कि यही नहीं पूरे गांव को श्मशान बनाने की धमकी भी दी है। सरपंच ने कहा है कि पूरे गांव को खतरा है। सरपंच ने पुलिस से परिवार व गांव की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। सरपंच ने मामले में पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि सरपंच की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने गांववासियों से शांति बनाए रखने  व पुलिस प्रशासन का सहयोग किए जाने की अपील की है।

व्हाट्सअप कॉल पर आसीन खान ने मुझे व बेटा-बेटी सहित मेरे परिवार को जान से मारने व गांव को श्मशान बनाए जाने की धमकी दी है जिसकी रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है। पुलिस को शिकायत देकर मेरे परिवार व गांव की सुरक्षा की मांग और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। -रणवीर सिंह, सरपंच ढाणीमाहू

ये भी पढ़ें: हरियाणा में आगजनी: घर में की तोड़फोड़ फिर लगाई आग, जलाए वाहन और अन्य सामान, पुलिस कर रही जांच

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed