फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Army open recruitment today

बहादुरगढ़ में सेना की खुली भर्ती आज से

Thu, 07 Nov 2013 10:39 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
बहादुरगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
Army open recruitment today
सेना की खुली भर्ती की प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर
विज्ञापन
ली हैं। वीरवार को एसपी विकास धनखड़, एसडीएम सतीश यादव और सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल राजन बख्शी ने भर्ती स्थल का दौरा किया।


एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि 8 से 17 नवंबर तक शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में सेना भर्ती कार्यालय रोहतक द्वारा खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यहां कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तहसीलदार नरेश जोवल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

कर्नल बख्शी ने बताया कि ने बहादुरगढ़ में झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिलों के युवकों की भर्ती की जाएगी। आठ और 12 नवंबर को पानीपत, 9 व 13 नवंबर को रोहतक, 10 व 15 नवंबर को सोनीपत और 11 व 14 नवंबर को झज्जर जिले के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही क्लर्क, सिपाही स्टोरकीपर और तकनीकी पदों के लिए होगी।

इसके अलावा हरियाणा के पूर्व सैनिकों के लिए रक्षा सेवा कोर में भर्ती होगी। रक्षा सेवा कोर में भर्तियां प्रदेश के पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव व मेवात जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश व हिमाचल के पूर्व सैनिकों के लिए होगी। इसके लिए पूर्व सैनिक को अपने संबंधित भर्ती कार्यालय में पंजीकरण करवाना जरूरी है। भर्ती की प्रक्रिया सुबह चार बजे शुरू हो जाएगी। भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को आठ बजे तक भर्ती स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

रैली स्थल पर युवाओं को नाहरा-नाहरी रोड की ओर स्थित गेट से प्रवेश कराया जाएगा। बस स्टैंड की ओर से आने युवकों के लिए परनाला रोड से रास्ता बनाया गया है। युवकों को रास्ता बताने के लिए रास्ते में पुलिस व सेना के जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed