{"_id":"b56dd5fbc6bf81c90d0dd3c78a41706d","slug":"ap-exprees-stoppage-in-ballabhgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपी एक्सप्रेस आज से बल्लभगढ़ रुकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपी एक्सप्रेस आज से बल्लभगढ़ रुकेगी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 31 Jan 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली एपी एक्सप्रेस शनिवार से बल्लभगढ़ स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। करीब चार साल पहले इस गाड़ी का स्टॉपेज सुनिश्चित किया गया था, लेकिन पीआरएस (पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम) से न जुड़ने के कारण गाड़ी का ठहराव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
अब रेलवे ने गाड़ी नंबर 12723 डाउन एपी एक्सप्रेस को पीआरएस से जोड़ दिया है। गाड़ी हैदराबाद से दिल्ली आते समय सुबह 7.50 बजे बल्लभगढ़ पहुंचेगी और 7.52 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
इस गाड़ी का बल्लभगढ़ स्टेशन के लिए आरक्षण भी शुरू कर दिया गया है। खास बात ये है कि इस गाड़ी का 600 किलोमीटर के नीचे का टिकट नहीं चलेगा। ऐसे में पकड़े जाने पर यात्री को जुर्माना अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन