फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Angry collage students, go for strike

क्लास में जाने से रोका तो हड़ताल

Tue, 08 Oct 2013 12:33 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Tue, 08 Oct 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
Angry collage students, go for strike
हरियाणा के जिले कैथल में गुहला चीका में गुरु गोबिंद सिंह बहुतकनीकी कालेज चीका के छात्रों को कंपार्टमेंट के बाद कक्षाओं में न घुसने देने पर विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


विद्यार्थी एकत्रित होकर कॉलेज के मुख्य द्वार पर आ गए। यहां सभी ने मुख्य द्वार पर रोष प्रकट किया।

छात्रों ने आरोप लगाया कि पहले सेमेस्टर में कंपार्टमेंट आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन पांचवें सेमेस्टर के लिए कक्षाओं में प्रवेश करने नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि इस प्रकार के फैसलों से छात्रों का भविष्य खराब हो जाएगा। उन्हाेंने कहा कि चीका कालेज ही नही पूरे प्रदेश में पहले सेमेस्टर में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को पांचवें सेमेस्टर के लिए कक्षाओं में प्रवेश नही दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छात्रों ने बताया कि इससे पहले भी सरकार व कालेज प्रशासन से मांग की जा चुकी है कि छात्रों को सभी विषयों में पास होने के लिए उचित समय मिलना चाहिए। छात्रों की हड़ताल व प्रदर्शन की सूचना मिलते ही चीका पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने में लग गई।

छात्रों के मुताबिक कालेज के लगभग 90 छात्रों का भविष्य दांव पर है लेकिन आने वाले समय में कालेज में पढ़ने वाले सभी छात्र इस फैसले से प्रभावित होंगे।

 कक्षाओं का बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे छात्रों के साथ कालेज के सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी द्वारा किए गए गाली गलोच और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद छात्रों का गुस्सा उग्र हो गया।

छात्रों ने कालेज प्रशासन व पुलिस से उक्त सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थियों ने बताया कि कालेज में विरोध प्रदर्शन के दौरान कालेज में प्रिंसिपल सहित अधिकतर अध्यापक छुट्टी पर थे।


इस संबंध में कालेज के एक अधिकारी आशीष गर्ग ने कहा कि शिक्षा विभाग के आदेशों के पालन के तहत ही सारी कार्रवाई की जा रही है।

 उन्होंने स्वीकार किया कि पहले सेमेस्टर में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को पांचवें सेमेस्टर के लिए कक्षाओं में प्रवेश न मिलने से उनके भविष्य पर असर पडे़गा। उन्होंने कहा कि कालेज प्रशासन की ओर से भी इस फैसले पर विचार करने की बात उच्चाधिकारियों को कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed