फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Anand Mahindra gifts new XUV 700 to golden boys Neeraj Chopra and Sumit Antil of Haryana

आनंद महिंद्रा ने निभाया वादा: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को गिफ्ट की स्पेशल कस्टमाइज एसयूवी-700

Sun, 31 Oct 2021 03:53 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 03:53 PM IST
सार

आनंद महिंद्रा ने गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को नई एसयूवी-700 की हैं। दोनों खिलाड़ियों ने टोक्यों ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा था। इसके बाद आनंद महिंद्रा की ओर से उन्हें सम्मान में गाड़ी देने का वादा किया गया था।

विज्ञापन
Anand Mahindra gifts new XUV 700 to golden boys Neeraj Chopra and Sumit Antil of Haryana
नीरज चोपड़ा को यह कार गिफ्ट की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा और सोनीपत के सुमित अंतिल से किया अपना वादा पूरा कर लिया है। आनंद महिंद्रा की तरफ से महिंद्रा की नई एसयूवी 700 कार दोनों खिलाड़ियों के घर पहुंचा दी गई है। नीरज चोपड़ा ने आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बाबत जानकारी देकर कहा कि वे जल्द ही नई कार को ड्राइव करेंगे। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंड़रा के रहने वाले हैं और उन्होंने जेवलिन थ्रो में टोक्यो ओलिंपिक में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उत्तम बीज पोर्टल का शुभारंभ, बोले-किसानों को मिलेगा बेहतर बीज
विज्ञापन


पानीपत के रहने वाले हैं नीरज चोपड़ा
नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद केंद्र और हरियाणा की सरकार ने उन्हें इनाम देने की घोषणा की थी। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से भी उन्हें एसयूवी गिफ्ट करने की बात कही गई थी। अब यह एसयूवी 700 शनिवार को नीरज चोपड़ा के खंड़रा गांव स्थित घर पहुंचा दी गई है। टोक्यो में तिरंगा लहराने वाले नीरज चोपड़ा ने कार के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'नई कार के लिए धन्यवाद आनंद महिंद्रा जी! कार को बाहर घुमाने के लिए उत्सुक हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का नंबर भी है स्पेशल
खास बात यह है कि इस गाड़ी का नंबर भी स्पेशल है। नीरज को 8758 नंबर दिया गया है है। क्योंकि टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर जेवलिन फेंका था। इसी कारण गाड़ी का नंबर भी यही रजिस्टर्ड करवाया गया है। आनंद महिंद्रा की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है। एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा गया है कि वे इसी का इंतजार कर रहे थे कि कौन सबसे पहले इसे नोटिस करता है। आपके पास बाज जैसी आंख हैं। वहीं, सुमित अंतिल को गिफ्ट की गई गाड़ी के लिए अभी नंबर नहीं रजिस्टर्ड करवाया गया है।

ये भी पढ़ें-करनाल: देश में पहली बार ड्रोन से खाद के छिड़काव की शुरुआत, प्रति एकड़ स्प्रे में 10 मिनट लगेंगे, खाद और पानी भी बचेगा

गाड़ी के ऊपर नीरज का थ्रोइंग पोज
नीरज चोपड़ा को जो कार दी गई है, वह ब्लैक कलर की है। उस पर बेस्ट थ्रो (87.58) लिखा हुआ है। इसके साथ नीरज का थ्रोइंग पोज भी बना हुआ है। स्पेशल कस्टमाइजेशन की गई है। वहीं, सुमित अंतिल की गाड़ी पर भी उनका बेस्ट थ्रो (68.55) थ्रोइंग पोज के साथ कस्टमाइज किया गया है। सुमित अंतिल सोनीपत के रहने वाले हैं। टोक्यो में जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने गाड़ी के लिए आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। गौरतलब है कि सुमित का थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। वहीं, आनंद महिंद्रा ने सभी गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह गाड़ी देने का एलान किया था।

यूपी की सरकार ने दिए थे दो करोड़
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा को यूपी सरकार 2 करोड़ देकर सम्मानित कर चुकी है।

ये भी पढ़ें-सोनीपत: कहने-सुनने से बाहर थी बेटी, तैश में आकर माता-पिता ने जहर देकर मार डाला 

जान लीजिए एसयूवी के बारे में
महिंद्रा एसयूवी 700 को चार वेरिएंट्स एमएक्स, एएक्सथ्री, एएक्स फाइव और एएक्स सेवन में उपलब्ध कराया जा रहा है। एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 5 और 7 सीटर लेआउट के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी है। एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं, जिसमें एक 2 लीटर एमस्टालेशन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 एचपी का पावर और 380 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन में दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेटअप हैं, जिनमें से एक 1155 एचपी और 360 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 का पावर और लगभग 420 एनएम टॉर्क की पेशकश करता है। 

ये भी पढ़ें-पानीपत में बड़ा हादसा: बुग्गी के लिए घोड़ा देखकर लौट रहे दो दोस्तों को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौत

फीचर्स
एसयूवी 700 में कई हाईएंड के साथ-साथ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ काफी लोडेड केबिन मिलता है। इसमें 3डी साउंड के साथ 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ, बड़ी 10.25 इंच टच स्क्रीन और मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को एलेक्सा वॉयस इंटीग्रेशन सपोर्ट मिलता है। ऑल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत बढ़कर 12.49 लाख रुपये हो गई है। अब कार की कीमत वही होगी, जो 30 डिलीवरी की तारीख पर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed