फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   An earthquake of Magnitude 3.1 on the Richter Scale hit Haryana rewari

Earthquake: हरियाणा के रेवाड़ी में आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 3.1

Mon, 30 Oct 2023 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झझर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झझर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 10:29 PM IST
सार

भूकंप के बाद इलाके में लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार की हानि की सूचना सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
An earthquake of Magnitude 3.1 on the Richter Scale hit Haryana rewari
Earthquake : हरियाणा के झझर में आया भूकंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार रात करीब 9.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 दर्ज हुई। भूकंप के बाद इलाके में लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार की हानि की सूचना सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

 

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर सात या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed