फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ambulance cant reach, injured died

एंबुलेंस नहीं आई, घायल ने सड़क पर दम तोड़ा

Wed, 23 Oct 2013 09:53 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
ambulance cant reach, injured died
स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के गृह जिले में मंगलवार देर शाम एंबुलेंस सेवा के अभाव में गांव फतनी (फतेहपुर) निवासी अनिल कुमार ने सड़क पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो जाती तो उनका बेटा बच सकता था। वहीं एंबुलेंस सेवा इंचार्ज डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि बैटरी न होने के कारण एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार अनिल कुमार (20) मंगलवार शाम करीब साढे़ 6 बजे महेंद्रगढ़ से बाइक से अपने गांव फतनी आ रहा था। गुजरवास की नहर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर से राहगीरों ने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन पौने घंटे इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों ने निजी वाहन से घायल को अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नारनौल के सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन करीब आधे घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध न होने के कारण घायल इलाज के अभाव में तड़पता रहा। बाद में परिजनों ने उसे निजी वाहन से नारनौल के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के परिजनों ने अपने बेटे की मौत के लिए लचर एंबुलेंस सेवा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद जिले में एंबुलेंस सेवा का बुरा हाल है। समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण आए दिन दुर्घटना में घायल मरीजों को समय पर उपचार न मिल पाने के कारण अकाल मौत का शिकार होना पड़ रहा है।



अटेली की एंबुलेंस में बैटरी न होने के कारण समय पर सेवा नहीं दी जा सकी। उनके पास छह एंबुलेंस हैं, लेकिन टूटी सड़कों के कारण सभी कंडम हो चुकी हैं। नई गाड़ियां उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। जल्द ही एक गाड़ी आने वाली है जिसे अटेली के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
डॉ. अरुण कालरा, एंबुलेंस सेवा इंचार्ज, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed