फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ambassadors of 18 countries of East Central Africa were invited to the Haryana Africa Conclave On 29 October

हरियाणा: विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए अफ्रीकी देशों पर सरकार की नजर, हरियाणा-अफ्रीका कनक्लेव में पूर्वी-मध्य अफ्रीका के 18 देशों के राजदूत बुलाए

Sun, 24 Oct 2021 10:12 AM IST
प्रमोद कुमार यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 10:12 AM IST
सार

हरियाणा सरकार की नजर अब विदेशी निवेश बढ़ाने पर है। इसके लिए अफ्रीकी देशों को साधने की तैयारी की गई है। सरकार 29 अक्तूबर को हरियाणा-अफ्रीका कनक्लेव का आयोजन करवा रही है, जिसमें पूर्वी-मध्य अफ्रीका के 18 देशों के राजदूत बुलाए गए हैं। आयोजन को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और सीएम मनोहर लाल संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
ambassadors of 18 countries of East Central Africa were invited to the Haryana Africa Conclave On 29 October
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

हरियाणा सरकार विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए अफ्रीकी देशों में पांव पसारने जा रही है। पहले चरण में नजर पूर्वी और मध्य अफ्रीका के देशों पर है। निवेश बढ़ाने की रणनीति तैयार की जा चुकी है। शिक्षा, उद्योग, प्रौद्योगिकी इत्यादि प्रमुख क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ से हरियाणा-अफ्रीका कनक्लेव सीरीज की शुरुआत होगी। 18 देशों के राजदूतों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। 28 अक्तूबर को राजदूत चंडीगढ़ पहुंचेंगे और पिंजौर हैरिटेज गार्डन इत्यादि क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। 29 अक्तूबर को चार सत्र में कनक्लेव होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणाः डीएपी खाद की किल्लत से निपटने को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
विज्ञापन


पांच औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि जुटेंगे
इसमें उच्च अधिकारियों के अलावा बहादुरगढ़, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित कुल पांच प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि अपने-अपने उत्पादों से जुड़े प्रस्तुतिकरण देंगे। कैसे आपस में व्यापार बढ़े, यहां मुख्य उद्देश्य रहेगा। देश-प्रदेश में श्रम लागत बढ़ रही है, ऐसे में उद्यमियों की नजर उन देशों पर है, जहां उद्योग स्थापना व व्यापार सस्ता है। हरियाणा में अफ्रीकी देशों के विद्यार्थी काफी संख्या में हिसार कृषि विवि, कुरुक्षेत्र विवि, गुरु जंभेश्वर विवि व अशोका सहित अन्य विवि में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विभागों के अधिकारी देंगे प्रस्तुति
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इन देशों के विद्यार्थियों की संख्या को और बढ़ाना भी कनक्लेव का मुख्य बिंदु है। उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन बीके कुठियाला इसे लेकर प्रस्तुतिकरण देने वाले हैं। पर्यटन, उद्योग, हैफेड, कृषि विभाग के अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र की खास प्रस्तुति के जरिये राजदूतों को बताएंगे। केंद्रीय विदेश मंत्रालय आयोजन की नोडल एजेंसी रहेगा।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: तीन विवि में वर्तमान सत्र से हिंदी में होगी बीटेक की पढ़ाई, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने दी मान्यता


इन देशों को न्योता, प्रदर्शनी भी लगेगी
कनक्लेव में कीनिया, कांगो, घाना, मोलाबी, नाइजीरिया, दक्षिणी अफ्रीका, युगांडा, मॉरीशस, यूथोपिया, मिस्र इत्यादि देशों को न्योता दिया गया है। विदेशी राजदूतों को हरियाणा के उत्पादों व उपलब्धियों के बारे में प्रदर्शनी के जरिये भी बताया जाएगा। हारट्रोन, खेल, हैफेड, कृषि, उद्योग इत्यादि के कुल 10 स्टाल लगेंगे।

पूरे देश में राज्य सरकार का यह पहला आयोजन: पांडेय
विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक डॉ. अनंत प्रकाश पांडेय ने बताया कि पूरे देश में हरियाणा सरकार इस तरह का पहला आयोजन कर रही है। केंद्र सरकार तो करती है, लेकिन राज्य सरकार के स्तर पर यह पहला कनक्लेव है। विदेशी निवेश के साथ आपसी मेलजोल बढ़ाने के लिए यह बड़ा कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें-भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा: भारत बंद से साबित हो गया किसान आंदोलन से हर वर्ग जुड़ा, सरकार को करनी चाहिए वार्ता

मनोहर बताएंगे सरकार की नीतियां
इसका शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहेंगे। समापन संबोधन मुख्यमंत्री मनोहर लाल देंगे, जिसमें वे प्रदेश की नीतियों व अफ्रीकी देशों को लेकर राज्य सरकार की नीतियों के बारे में बताएंगे। व्यापार बढ़ाने पर राजदूतों के साथ उनकी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed