फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth who collided with Vande Bharat bike arrested, will appear in court today

Ambala News: वंदे भारत से बाइक टकराने वाला युवक गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगा पेश

Fri, 16 Jan 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 16 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth who collided with Vande Bharat bike arrested, will appear in court today
वंदे भारत से बाइक टकराने को लेकर अमर उजाला में प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
अंबाला। वंदे भारत से टकराने वाले युवक को आरपीएफ की विशेष टीम ने काबू कर लिया। आरोपी को उसके धनौड़ी गांव से शुक्रवार शाम को ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अंकित (20) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, वहीं प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो भाई को दवाई दिलवाकर नागरिक अस्पताल से गांव की तरफ बाइक पर जा रहा था, जब वो जंडली के पास पहुंचा तो वहां पुलिस का नाका लगा था, इसे देखकर वो माडल टाउन की तरफ आ गया और वहां रेलवे लाइन से बाइक निकालने की कोशिश की, तभी ट्रेन आ गई और बाइक उससे टकरा गई।
विज्ञापन

एक हजार बचाने के चक्कर में 90 हजार का नुकसान
इस मामले में पूछताछ में यह भी तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी जिस बाइक को चला रहा था वो उसके बड़े भाई की बाइक थी जो कि उन्होंने नवंबर माह में 90 हजार रुपये में खरीदी थी, लेकिन पुलिस के एक हजार के चालान से बचने के चक्कर में जब बाइक वंदे भारत ट्रेन से टकराई तो उसके परखच्चे उड़ गए। आरपीएफ ने 400 मीटर के दायरे में घूम-घूमकर बाइक के टूटे हिस्सों को एकत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
घटना पांच जनवरी सोमवार दोपहर को अंबाला कैंट और सिटी के मध्यम माडल टाउन क्षेत्र में हुई थी। ट्रेन नंबर 20977 अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई थी। मॉडल टाउन क्षेत्र के पास किलोमीटर संख्या 201/17 पर एक मोटरसाइकिल सवार अचानक अप लाइन पर आ गया, इससे बाइक ट्रेन के कोच से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। इस घटना के कारण ट्रेन का ब्रेक पाइप सिलेंडर टूट गया और एयर स्प्रिंग इंडिकेटर में भी खराबी आई। ट्रेन आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। आरपीएफ ने इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

वंदे भारत एक्सप्रेस से बाइक टकराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रविंदर सिंह, प्रभारी आरपीएफ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed