{"_id":"6a569033d42c5e32d702d3c1","slug":"youth-scalded-after-cylinder-explodes-in-kitchen-house-wall-collapses-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166220-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रसोई में सिलिंडर फटने से युवक झुलसा<bha>;<\/bha> मकान की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रसोई में सिलिंडर फटने से युवक झुलसा<bha>;</bha> मकान की दीवार ढही
विज्ञापन
केसरी के निकट मकान में गैस का पाइप फटने के बाद हुए धमाके के बाद गिरी दीवार : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। रेलवे स्टेशन केसरी के पास स्थित एक मकान की रसोई में मंगलवार को गैस रिसाव के कारण बड़ा हादसा हो गया। खाना गर्म करने के लिए आग जलाते ही गैस सिलिंडर के पाइप में आग लग गई और कुछ ही क्षणों बाद सिलिंडर भीषण धमाके के साथ फट गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद युवक दीपक कुमार गंभीर रूप से झुलस गया।
विस्फोट इतना तेज था कि रसोई की पक्की दीवार भरभराकर ढह गई और दरवाजा भी टूटकर दूर जा गिरा। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल से उसे जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
रेलवे स्टेशन केसरी निवासी दीपक कुमार खाना खाने के लिए अपने घर आया था। बताया जा रहा है कि रसोई काफी देर से बंद थी और गैस रिसाव होने के कारण भीतर गैस भर गई थी। इससे कमरे में गैस का अत्यधिक दबाव बन गया था। जैसे ही दीपक ने खाना गर्म करने के लिए चूल्हा जलाया, गैस ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते सिलिंडर के पाइप में आग लग गई और कुछ ही सेकंड में गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उस समय रसोई में धुआं और मलबा फैला हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत झुलसे दीपक को बाहर निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल युवक के पिता पवन सिंह ने बताया कि हादसे के समय घर में केवल वह और उनका बेटा दीपक ही मौजूद थे। दीपक की मां दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास गई हुई थी। अचानक हुए धमाके से पूरे परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के कारण बंद रसोई में गैस भरने और आग जलाते ही विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है।