{"_id":"6abad63600661cde8703d844","slug":"tenants-kneecap-broken-in-a-fight-fir-lodged-against-10-ambala-news-c-36-1-amb1001-170378-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: झगड़े में किराएदार का घुटना तोड़ा, 10 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: झगड़े में किराएदार का घुटना तोड़ा, 10 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कपड़े सुखाने को लेकर हुआ झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पटेल नगर इलाके में पानी इस्तेमाल करने और कपड़े सुखाने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। दबंगों ने बीच-बचाव करने आए युवक पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसके दाहिने पैर का घुटना टूट गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित के मामा और मामी के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायलों को इलाज के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ प्राथामिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला गुड्डू राम पटेल नगर स्थित मकान में किराए पर रहकर टाइल-पत्थर लगाने का काम करता है। पुलिस को दिए बयान में गुड्डू ने बताया कि 25 सितंबर की रात उसके मामा प्रफुल का पानी और कपड़े सुखाने को लेकर मकान में ही रहने वाले शितू, लवण, सपन और बाबा से विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने प्रफुल के साथ थप्पड़-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। नीचे शोर सुनकर जब गुड्डू अपने मामा को छुड़ाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी बाबा ने जमीन पर पड़ी ईंट उठाकर गुड्डू के दाहिने घुटने पर दे मारी। ईंट लगते ही वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी शितू, लवण, सपन, बाबा और उनके साथ आए 5-6 अन्य अज्ञात युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। अस्पताल से मिली मेडिकल लीगल रिपोर्ट और एक्स-रे जांच में गुड्डू के दाहिने घुटने की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। वहीं उसकी मामी रुबन नूनिया को भी शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। जांच अधिकारी, थाना सेक्टर-9 सिटी रोशन लाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है।