{"_id":"620d4cfc3b8dc251f0578fc8","slug":"youth-missing-under-suspicious-circumstances-case-registered-ambala-news-knl99190253","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक संदिग्ध हालात में लापता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक संदिग्ध हालात में लापता, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। गांव धीन से 21 वर्षीय युवक अनमोल पांच फरवरी से लापता है। युवक की माता जगीरों देवी ने पुलिस को शिकायत देकर उसे ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। युवक की माता ने सुभरी के रोहित सैनी पर उसे साथ ले जाने का आरोप लगाया है। रोहित सैनी के पिता सुरिंद्र ने बेटे के लापता होने की शिकायत बराड़ा पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर मोबाइल की सीडीआर मंगवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में धीन गांव की जगीरो देवी ने बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा अनमोल पांच फरवरी से लापता है। वह रोहित सैनी निवासी सुभरी के साथ काम पर गया था लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। जगीरो देवी के अनुसार उसकी एक बार अपने बेटे से फोन पर बात हुई है तब उसके बेटे ने बताया था कि वह रोहित के साथ शिमला में है, लेकिन उसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं रोहित के पिता सुरिंद्र ने बराड़ा पुलिस को शिकायत दी है कि चार फरवरी सुबह सात बजे उसका बेटा पांच मिनट के लिए कहकर उसकी कार लेकर गया था ,उसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।