फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth held with 50 grams of heroin

50 ग्राम हेराईन के साथ युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth held with 50 grams of heroin
पालिका विहार के पास पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए आरोपी युवक को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना अंबाला सिटी पुलिस को सूचना मिली कि सागर उर्फ सौदागर निवासी डेहा कालोनी अंबाला हेरोइन बेचने का काम करता है और वह बाइक से कालका चौक अंबाला शहर की तरफ आयेगा। यदि पालिका विहार राम नगर मोड़ के पास नाकाबंदी की जाये तो सागर हेरोइन के साथ काबू हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने पालिका विहार राम नगर मोड़ अंबाला शहर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सामने से एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर मुड़ने लगा, लेकिन पुलिस ने बाइक सवार युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सागर उर्फ सौदागर निवासी डेहा कालोनी अंबाला शहर बताया। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed