{"_id":"6d56fc114656611d5f9cdc20db504fc3","slug":"youth-fight-talk-with-jock-attack-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक को लेकर भिड़े किशोर, मारा चाकू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक को लेकर भिड़े किशोर, मारा चाकू
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दलीपगढ़ में 12 वर्षीय किशोर ने मजाक के दौरान हुए विवाद में साथी को चाकू मार दिया। चाकू लगने से किशोर की छाती से खून बहने लगा। परिजनों ने उसका कैंट के सिविल अस्पताल में इलाज करवाया। परिजनों के अनुसार किशोर को छाती पर टांके लगे हैं।
घायल किशोर के पिता जगमाल निवासी दलीपगढ़ ने बताया कि रविवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा गांव के अन्य साथियों के साथ बैठा हुआ था।
इसी दौरान उनके बेटे की एक साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उनका बेटा आरोपी घर पहुंचकर शिकायत करने लगा।
इसी दौरान आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। उनके बेटे की छाती पर चाकू लगा और उससे खून बहने लगा। किशोर कैंट के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। इलाका पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।