फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth Congress took up the task of cleaning the drains

Ambala News: युवा कांग्रेस ने उठाया नालों की सफाई का जिम्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress took up the task of cleaning the drains
अंबाला सिटी। शहर के नालों पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने नगर निगम अधिकारियों को नालों की सफाई पर भी घेरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने नारियल फोड़कर नालों की सफाई कार्य को खुद शुरू किया।
विज्ञापन

अंबाला यूथ कांग्रेस ने नारियल फोड़कर नालों की खुद सफाई की और नगर निगम व सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। इस दौरान कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह भी शामिल हुए। हिम्मत सिंह ने कहा कि नगर निगम व सरकार की लापरवाही के कारण पिछली बार अंबाला ने बाढ़ झेली थी, इस बार स्थिति ऐसी न हो, इसके लिए नगर निगम व सरकार गंभीर नहीं है, इसलिए युवाओं ने खुद बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंबाला ने पिछले साल बाढ़ की मार झेली थी। उसका कारण नालों की सफाई समय पर और पूरी तरह न होना था। इस बार नालों की सफाई का टेंडर होने के बावजूद नालों की सफाई शुरू नहीं हुई। इसके लिए अंबाला यूथ कांग्रेस ने नारियल फोड़ कर नालों की खुद सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के अंबाला शहर उप प्रधान हरमन सिंह हैरी ने कहा कि भाजपा अंबाला हार के गम में डूबी है और अंबाला को बाढ़ में डुबोना चाहती है। राज्यमंत्री असीम गोयल के नारियल फोड़ने का इंतजार किया जा रहा है। इसलिए सरकार को जगाने के लिए खुद ही नालों की सफाई का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed