फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth committee formed, Ashu Saini became head

Ambala News: यूथ कमेटी का गठन, आशु सैनी बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth committee formed, Ashu Saini became head
अंबाला सिटी। अंबाला सर्कल सैनी सभा की मासिक बैठक का आयोजन किया। इसका आयोजन सभा प्रधान देवेंद्र सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रधान देवेंद्र सैनी ने सभा के संरक्षक सुरजीत सिंह सौंडा, दलजीत सिंह पूनिया और पूर्ण प्रकाश सैनी सहित सैनी समाज के कई जिम्मेदार सदस्यों की मौजूदगी में सभा की कार्यकारिणी समिति का विस्तार करते हुए बीते 85 वर्षों के इतिहास में पहली बार यूथ कमेटी का गठन कर आशु सैनी को यूथ प्रधान घोषित किया।
विज्ञापन

जहां सभी उपस्थित सदस्यों ने यूथ प्रधान आशु सैनी का फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके उपरांत सभा की सर्वसम्मति से उपप्रधान मोहन लाल सैनी, रामचंद्र सैनी व शमशेर सिंह सैनी को नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार मुख्य सचिव कृष्ण सैनी, सचिव बलबीर सैनी, सहसचिव सुरेंद्र सिंह सैनी रूपोमाजरा, सीनियर मैनेजर बलजीत सैनी, मैनेजर सुरेंद्र सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद सैनी को अहम जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही बलविंद्र सिंह बहबलपुर, रामनाथ सैनी, स्वर्ण सिंह सैनी, कृष्ण लाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, निर्मल सैनी, दीपक सैनी, रमेश सैनी, विपिन सैनी, बलजीत सैनी, साधुराम सैनी, रामकुमार सैनी, मेघराज सैनी, चूहड़ सिंह सैनी, हंसराज सैनी, जय सिंह सैनी, देवीचंद सैनी, सुदेश पाल सैनी जेडी सैनी, लीलाराम सैनी, अश्वनी सैनी सहित सभी सदस्यों को सभा के मुख्य सदस्यों की भूमिका में रखा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभा प्रधान देवेंद्र सैनी ने कहा कि अगले 2 वर्षो की कार्यकारिणी को सुचारू रूप से चलाने के लिए इस बार युवाओं को भी मौका दिया गया ताकि सैनी समाज के युवा समाजहित में बेहतर कार्य कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार विशेष तौर पर एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधान ठाकुर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान जब्बर चौधरी, पूर्व प्रधान सतीश सैनी, ओपी सैनी, बलबीर सिंह जोधपुर, बलबीर सिंह फौजी, पंचराम सैनी, नैब सिंह सैनी, स्वर्ण सैनी, मनोज सैनी को नियुक्त किया गया। सभा प्रधान देवेंद्र सैनी ने बताया कि जल्द ही अन्य कमेटी भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed