फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth associated with the organization engaged in improving the children of the slum area

चेंज ऑफ ड्राप्स संस्था जगा रही स्लम एरिया के बच्चों में शिक्षा की अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth associated with the organization engaged in improving the children of the slum area
संस्था चेंज ऑफ ड्रॉप्स के युवा स्लम एरिया में रह रहे बच्चों को पढ़ाकर कर उन्हें सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संस्था की ओर से वर्तमान में स्लम एरिया के करीब 65 बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से महेशनगर और जाटव धर्मशाला क्षेत्र हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा संस्था की ओर से उन बच्चों को प्राईवेट स्कूल में शिक्षा दिलवाने का कार्य किया जा रहा है, जिनके पिता नहीं है या फिर वह किसी कारण से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे बच्चों की एक साल का पढ़ाई से जुड़ा खर्च संस्था की ओर से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

युवाओं का लक्ष्य है कि उनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर परिजनों का नाम रोशन कर सके। खुद सफल बनकर यह साबित करके दिखाएं कि अब मन में पढ़ने की सच्ची लगन हो तो कुछ भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवा की अनूठी मुहिम चल रही संस्था चेंज ऑफ ड्रॉप्स से अंबाला के करीब 60 सदस्य जुड़े हुए हैं। इसमें ज्यादा तक युवा ही शामिल है। जो कि अपनी बचत पूंजी से इस संस्था में सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य संस्था के सदस्य भी आर्थिक रूप से मदद करते हुए बच्चों को शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। संस्था का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से असुविधाओं के कारण वंचित न रह जाए। इसी लक्ष्य को लेकर संस्था की ओर से कार्य किया जा रहा है।

संस्था के प्रधान विशाल हिंदुस्तानी ने बताया कि उन्होंने जनवरी माह में ही अपनी संस्था चेंज ऑफ शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने महेशनगर के स्लम एरिया और जाटव धर्मशाला के स्लम को चुनते हुए वहां पर बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। इससे कि कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न रहें। धीरे-धीरे समाजसेवा का कार्य करने के लिए लोगों का कारवां जुड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed