फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youngsters are making careers in foreign countries from professional courses

Ambala News: प्रोफेशनल कोर्स से विदेशों में भी कॅरिअर बना रहे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youngsters are making careers in foreign countries from professional courses
प्रोफेसर रविंद्र दुबला, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबाला छा
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन का दूसरा दिन रहा। कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग समिति का भी गठन किया है। यह समिति आवेदकों को कोर्स चुनने के साथ-साथ कॅरिअर के ेलिए भी मार्गदर्शन कर रही है और आवेदकों की शंकाओं को भी दूर किया जा रहा है।
इस बार कॉलेजों में बीए और बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्सों के साथ ही प्रोफेशनल कोर्स में भी रुझान बढ़ा है। इनमें ज्यादा रुझान बीएससी आईटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी नर्सिंग व बीसीए में देखा जा रहा है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि यह कोर्स कॅरिअर के लिए सहायक हैं और विदेशों में भी इन कोर्स की डिमांड होने से युवाओं का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

बीए और बीकॉम कोर्स में भी दाखिले के लिए मारामारी
दरअसल, जिले के राजकीय कॉलेजों की बात करें तो प्रोफेशनल कोर्स में रुझान बढ़ा ही है, साथ ही बीए और बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्स के लिए भी कड़ा मुकाबला रहता है। पहले मेरिट सूची में ही काफी सीट फुल हो जाती हैं और दूसरी मेरिट सूची में भी ज्यादातर सीट भर जाती है। इसके अलावा एडिड कॉलेजों ने भी दाखिले कम नहीं होते। इस बार जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी में एआईसीटीई ( ऑल इंडियन काउंसिल फाॅर टेक्निकल एजुकेशन) की अनुमति से कॉलेज में पांच कोर्स चलेंगे। जीएमएन काॅलेज नर्सिंग के कोर्स आरंभ करने वाला अंबाला का पहला काॅलेज बन गया है। इसके अंतर्गत बीएससी नर्सिंग और जीएमएन के दाखिले भी इसी सत्र में किए जाएंगे। इसके लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों के साथ एमओयू किए गए हैं, जिसके अनुसार विद्यार्थी इन अस्पताल में प्रशिक्षण कर सकेंगे। उसके बाद अस्पताल में प्लेसमेंट के अवसर भी मिलेंगे। इसके साथ-साथ देश-विदेश में नौकरी पाने योग्य विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो---19
एक्सपर्ट से जानिए...रुझान की वजह
छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र दुबला कॉलेजों में बीए और बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्स में विद्यार्थियों का रुझान रहता है। बीएससी नॉन मेडिकल व मेडिकल के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स बीएससी आईटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी नर्सिंग और बीबीए का रुझान बढ़ा है। इन कोर्स की ज्यादा डिमांड होने के साथ विदेशों में भी युवा इन कोर्स को करने के बाद अपना कॅरिअर बना रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए ऑनर्स जैसे चार वर्षीय कोर्स में विद्यार्थी दिलचस्पी ले रहे हैं। इन कोर्स में एक मुख्य विषय रखा जाता है। दाखिला फार्म भरने के लिए काउंसलिंग समिति बनाई गई है कि आवेदक कौन सा कोर्स करके किस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। आवेदकों के पास क्या-क्या विकल्प हैं। बच्चे के पास क्या विकल्प हैं। यह सभी चीजें देखकर समिति की ओर से आवेदकों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। आवेदक कौन सा कोर्स कर सकता है और किस क्षेत्र में नौकरी के लिए जा सकता है। आवेदकों की सभी शंकाओं को दूर करने के लिए यह काउंसलिंग समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed