अंबाला: युवक ने गुरुद्वारे से उठाई कृपाण, सीसीटीवी में कैद, सिख संगत ने तुरंत पकड़ पुलिस को सौंपा
पुलिस ने सिख संगत की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में युवक ने अपना पता बिहार का बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे छावनी के डिफेंस कॉलोनी के गुरुद्वारा साहिब में एक युवक ने कृपाण उठा ली। कृपाण उठाता देख वहां मौजूद संगत ने युवक को मौके पर दबोच लिया और पीटाई कर उसे लेकर पंजोखरा साहिब थाने में पहुंचे। जहां सिख संगत ने युवक के खिलाफ शिकायत देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पुलिस ने सिख संगत की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल कुमार पासवान और पता बिहार का बताया है। वहीं पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद सिख समाज की ओर से भी रोष व्यक्त किया गया है।
गुरुद्वारा कमेटी से दलेल सिंह और एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह पाली ने कहा कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ-साथ संगत को चौकस रहने के लिए कहा है। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना निंदनीय है। ऐसी घटनाओं से आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक माहौल खराब होता है, इसलिए इनकी गहन जांच जरूरी है।
मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था, परंतु अभी क्या कर रहा है, इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। - अजीत सिंह, प्रभारी, पंजोखरा थाना।